कॉलेज को जमीन और भवन का रास्ता साफ | विधायक के निर्देश के बाद अफसरों की बैठक, छात्राओं के लिए लगा हेल्थ कैंप

जयपुर के गणगौरी बाजार स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में भूमि आवंटन और भवन निर्माण को लेकर विधायक बालमुकुन्दाचार्य की मौजूदगी में बैठक हुई। कॉलेज में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया।

जयपुर 

गणगौरी बाजार स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें कॉलेज के भूमि आवंटन और भवन निर्माण के मुद्दे पर चर्चा हुई। हवा महल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालमुकुन्दाचार्य के सुझाव पर आयोजित इस बैठक में आयुक्तालय, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी और महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य शामिल हुए।

बैठक के दौरान कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. रेखा शर्मा ने महाविद्यालय के भूमि आवंटन से जुड़ी सभी जानकारियां सामने रखीं और समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से निवेदन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बालमुकुन्दाचार्य ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए महाविद्यालय के भूमि आवंटन और भवन निर्माण कार्य को शीघ्रातिशीघ्र प्रारंभ किया जाए।

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया। यह शिविर एनएसएस अधिकारी डॉ. भंवरी शर्मा के संयोजन में आयोजित हुआ, जिसमें शैल्बी हॉस्पिटल के डॉ. अमित चौहान (फिजिशियन), डॉ. बी. लाल की डाइटिशियन और डॉ. अनीता शर्मा ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

स्वास्थ्य शिविर से प्रभावित होकर विधायक बालमुकुन्दाचार्य जी महाराज ने भी वहीं पर अपनी चिकित्सकीय जांच करवाई।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी सिर्फ डिग्री तक नहीं | UGC बोला– पास की आंगनवाड़ी अपनाइए, बच्चों की पढ़ाई में हाथ बंटाइए

अब किताबें ही नहीं, डिग्री भी देगा NCERT | सरकार ने दिया ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा, शिक्षा जगत में बड़ा बदलाव

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें