शराब के नशे में बेटे का खूनी गुस्सा | भरतपुर में पिता को ही धारदार हथियार से काट डाला

भरतपुर (Bharatpur) के नदबई (Nadbai) क्षेत्र के भौसिंगा गांव में शराब के नशे में बेटे ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, पुलिस तलाश में जुटी है।

नदबई (भरतपुर)

रात गहराई हुई थी, घर में सिर्फ पिता और बेटा मौजूद थे। मामूली कहासुनी शुरू हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में हालात इतने बिगड़ गए कि बेटे ने गुस्से में ऐसा कदम उठा लिया जिसने पूरे गांव को दहला दिया। भरतपुर जिले के भौसिंगा गांव में शराब के नशे में बेटे ने अपने ही पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

14.2 किलो का सिलेंडर, पर गैस 10 किलो! | LPG सप्लाई संकट के बीच बड़ा प्लान

यह सनसनीखेज वारदात Nadbai थाना क्षेत्र के भौसिंगा गांव में रविवार रात हुई। जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय प्रेम सिंह अपने बड़े बेटे कुंवर सिंह उर्फ गुड्डू के साथ घर पर थे। परिवार के अन्य सदस्य उस समय घर पर मौजूद नहीं थे। एक बेटा नौकरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था, जबकि दूसरा बेटा हरेंद्र गंभीर बीमारी के चलते अपनी मां के साथ Dausa के एक अस्पताल में भर्ती था।

बताया जा रहा है कि देर रात किसी मामूली बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी गुड्डू ने आपा खो दिया। वह शराब के नशे में धुत था। गुस्से में उसने घर में रखा धारदार हथियार उठा लिया और अपने ही पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए हमले से प्रेम सिंह संभल नहीं पाए और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

गार्ड रूम में खून से लथपथ मिला शव | जयपुर में सिक्योरिटी गार्ड का पत्थर से सिर कुचलकर कत्ल

10वीं के रिजल्ट का दिन कन्फर्म | राजस्थान बोर्ड ने बता दी फाइनल डेट

हत्या के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए चालाकी दिखाने की कोशिश भी की। सुबह होते ही वह गांव के लोगों को बुलाने पहुंचा और ऐसे व्यवहार करने लगा जैसे उसे घटना की कोई जानकारी ही नहीं हो। लेकिन जब ग्रामीण घर के अंदर पहुंचे और खून से लथपथ शव देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

इस बीच वारदात के बाद आरोपी गुड्डू मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। थाना अधिकारी Arun Singh के अनुसार एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर सैंपल लिए गए हैं और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक के छोटे बेटे भगत की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी गुड्डू की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘घर से काम नहीं, ऑफिस आओ…’ | प्रेग्नेंट कर्मचारी को WFH न देने पर कोर्ट ने कंपनी पर ₹200 करोड़ ठोका

समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।