भरतपुर (Bharatpur) के एमएसजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (MSJ College) में राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत ‘विकसित राजस्थान’ विषय पर निबंध, भाषण और चित्रकारी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। 17 मार्च को क्विज प्रतियोगिता भी होगी।
भरतपुर
राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत शहर के एम.एस.जे. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार 15 मार्च 2026 को ‘विकसित राजस्थान’ विषय पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय राजस्थान के आदेश और जिला प्रशासन भरतपुर के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान निबंध, भाषण और चित्रकारी प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से आयोजित ‘विकसित रन’ में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना और राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्वयंसेवकों और कैडेट्स ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
राजस्थान के IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा | कोई 20 करोड़ पार, तो किसी के पास लाखों की ही जायदाद
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिल्पी दीप माथुर ने कहा कि राज्य सरकार राजस्थान को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पर्यटन, अर्थव्यवस्था और कृषि जैसे क्षेत्रों में राजस्थान लगातार आगे बढ़ रहा है।
भाषण प्रतियोगिता के परिणाम
‘विकसित राजस्थान’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में
- मुस्कान (एमएससी भौतिकशास्त्र) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- चेतना सिंह (बीए) ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
- रचना गुर्जर और क्षमा यादव (बीए) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
चित्रकारी प्रतियोगिता के परिणाम
चित्रकारी प्रतियोगिता में
- रितु चौधरी (एमएससी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- आरती सैनी (एमए) और सोनम त्यागी (बीए) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
- नीरज यादव (एमएससी) तृतीय स्थान पर रहे।
साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति के प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत 17 मार्च को सुबह 11 बजे महाविद्यालय के केंद्रीय सभागार में प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक विद्यार्थियों से भाग लेने का आग्रह किया गया है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश्वरी मीणा ने किया। इस दौरान प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. सरिता सिंह, डॉ. शकुंतला मीणा, डॉ. कमलेश वर्मा, श्रीमती सोनल और डॉ. ममता सिंघल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया
खून की कमी चुपचाप वार करती है | आयरन की गोली बेअसर क्यों? आदतें बदलें, हीमोग्लोबिन खुद बढ़ेगा
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
