राजस्थान अभियोजन विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अभियोजन निदेशालय ने सहायक प्रशासनिक अधिकारियों के पद के लिए 42 अधिकारियों का पैनल जारी किया है। यह पैनल वरिष्ठता-सह-योग्यता के आधार पर वर्ष 2025-26 की रिक्तियों के लिए तैयार किया गया है। राजस्थान अधीनस्थ एवं लिपिक वर्गीय सेवा नियम 1999 के तहत गठित विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर यह सूची जारी की गई है। पदोनत्ति के लिए चयनित अधिकारियों की पूरी सूची नीचे दी गई है।
जयपुर
सचिवालयी फाइलों के लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार राजस्थान अभियोजन विभाग से वह सूची बाहर आ ही गई, जिसका इंतजार कई अधिकारियों को था। अभियोजन निदेशालय, राजस्थान जयपुर ने सहायक प्रशासनिक अधिकारियों के पदों के लिए 42 अधिकारियों का पैनल जारी कर दिया है। आदेश के साथ ही विभागीय गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
आधी रात बना जल्लाद, सुबह खुद किया इकबाल | पिता ने तलवार से पत्नी और 8 साल की बेटी को मार डाला
अभियोजन निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजस्थान अधीनस्थ एवं लिपिक वर्गीय सेवा नियम 1999 के तहत विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर Pay Matrix L-11 के पद पर वर्ष 2025-26 की रिक्तियों के लिए वरिष्ठता-सह-योग्यता के आधार पर इन अधिकारियों के नाम पैनल में शामिल किए गए हैं।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि चयनित अधिकारियों को पदोन्नति का वास्तविक (नकद) लाभ पदस्थापन आदेश जारी होने के बाद कार्यग्रहण की तिथि से मिलेगा।
आदेश पर निदेशक अभियोजन तिरुपति कुमार गुप्ता के हस्ताक्षर हैं। सूची सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है, क्योंकि अब अगला कदम पदस्थापन आदेश का होगा, जिसके बाद ही चयनित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘जीरो नंबर वाले भी नौकरी के हकदार?’ | फोर्थ क्लास भर्ती पर हाईकोर्ट हैरान, सरकार से मांगा जवाब
खून की कमी चुपचाप वार करती है | आयरन की गोली बेअसर क्यों? आदतें बदलें, हीमोग्लोबिन खुद बढ़ेगा
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
