रेवाड़ी (Rewari) के धारूहेड़ा (Dharuhera) में नगर पालिका के जेई हरीश को एसीबी ने 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ठेकेदार की पेमेंट पास करने के बदले मांगी गई थी घूस, रिटायरमेंट से पहले ही खुल गया भ्रष्टाचार का राज।
रेवाड़ी
रिटायरमेंट से ठीक पहले ‘आखिरी कमाई’ का सपना देख रहे नगर पालिका के एक जूनियर इंजीनियर (JE) के लिए गुरुवार का दिन जिंदगी का सबसे बड़ा झटका बन गया। पेमेंट पास कराने के बदले रिश्वत मांगना उन्हें इतना महंगा पड़ा कि एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 90 हजार रुपये की घूस लेते ही रंगे हाथों धर दबोचा।
जैसे ही एसीबी टीम ने जेई हरीश को नोटों के साथ पकड़ा, नगर पालिका कार्यालय में सन्नाटा छा गया। जिस कुर्सी पर बैठकर वह महीनों से फाइलों को रोककर ‘डील’ कर रहे थे, वहीं से अब उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की फाइल खुल चुकी है।
क्या 1 मार्च से बंद हो जाएगा आपका WhatsApp? | सरकार के नए SIM नियम से मची हलचल
पेमेंट रोककर बनाया दबाव, फिर मांगी एक लाख की रिश्वत
धारूहेड़ा नगर पालिका में ठेकेदार राजबीर सिंह ने विकास कार्यों के टेंडर ले रखे थे। काम पूरा होने के बाद पेमेंट की फाइल जेई हरीश के पास पहुंची, लेकिन उन्होंने इसे मंजूरी देने के बजाय लंबे समय तक लटका कर रखा।
सूत्रों के मुताबिक, बार-बार चक्कर लगाने के बाद जेई ने साफ संकेत दे दिया कि बिना ‘सेवा शुल्क’ के पेमेंट संभव नहीं है। इसके बाद जेई ने बिल पास करने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग रख दी।
ठेकेदार ने रिश्वत देने के बजाय पूरा मामला एसीबी के सामने रख दिया। शिकायत मिलते ही टीम ने जाल बिछाया और योजना के मुताबिक 90 हजार रुपये की रकम के साथ ठेकेदार को जेई के पास भेजा। जैसे ही जेई हरीश ने पैसे हाथ में लिए, पहले से तैयार एसीबी टीम ने मौके पर धावा बोल दिया और उन्हें रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद नगर पालिका में हड़कंप
जेई की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही नगर पालिका कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कई कर्मचारियों के चेहरे पर हैरानी और खौफ साफ दिखाई दिया। जिस अधिकारी के पास विकास कार्यों की अहम जिम्मेदारी थी, वही अब भ्रष्टाचार के आरोप में सलाखों के पीछे है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जेई हरीश की रिटायरमेंट में महज पांच महीने का समय बचा था, लेकिन उससे पहले ही रिश्वतखोरी ने उनका पूरा करियर दागदार कर दिया। एसीबी की टीम अब जेई से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस तरह की रिश्वतखोरी का यह कोई अकेला मामला था या इसके पीछे बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
क्या 1 मार्च से बंद हो जाएगा आपका WhatsApp? | सरकार के नए SIM नियम से मची हलचल
सैलरीड कर्मचारियों की बढ़ी टेंशन | HRA नियमों में ऐसा बदलाव, जो पड़ सकता है भारी
CGHS क्लेम पर बड़ी राहत | मेडिकल रीइम्बर्समेंट लिमिट 5 लाख से बढ़कर अब हो गई इतने लाख
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
