जयपुर में अनुदानित शिक्षण संस्थाओं के 2011 में समायोजित शिक्षाकर्मियों ने ओपीएस की मांग को लेकर सत्याग्रह के तहत चिंतन एकीकरण कार्यशाला आयोजित की। बजट 2026 में नीतिगत घोषणा की उम्मीद जताई।
जयपुर
राज्य की अनुदानित शिक्षण संस्थाओं में वर्ष 2011 में समायोजित शिक्षाकर्मियों ने एनपीएस से बाहर निकलकर ओपीएस में शामिल होने की मांग को लेकर सत्याग्रह की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए रविवार को नेहरू बाल उद्यान में ‘चिंतन एकीकरण’ कार्यशाला आयोजित की।
कार्यशाला का आयोजन राजस्थान सेवानिवृत्त समायोजित शिक्षक कर्मचारी मंच के बैनर तले किया गया। मंच ने अनुदानित संस्थाओं के सेवाकाल को जोड़कर ओपीएस लागू किए जाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से नीतिगत निर्णय लेने और बजट 2026 में इसकी घोषणा किए जाने की उम्मीद जताई।
PNB के भीतर ‘60 करोड़ का खेल’, होटल कारोबारी की संपत्ति हड़पने की साजिश, बैंक के 5 बड़े अफसर नामजद
मंच के मुख्य संचालक विजय उपाध्याय ने कहा कि अनुदानित संस्था में नियुक्ति की तिथि से ओपीएस का लाभ मिलना इसलिए भी न्यायसंगत है क्योंकि अप्रैल 2022 से सरकार के नीतिगत निर्णय के बाद लगभग 3686 शिक्षाकर्मियों को 2011 को आधार मानते हुए ओपीएस का पात्र माना गया है, जबकि 3314 शिक्षाकर्मी राजकीय सेवा में दस वर्ष से कम अवधि होने के कारण अब भी ओपीएस से वंचित हैं।
उन्होंने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय में लंबित वाद का केंद्र बिंदु आरवीआरईएस नियम 2010 का उपनियम 5 (IX) है, जो अप्रैल 2022 में सरकार द्वारा ओपीएस को लेकर नीतिगत निर्णय लेने के बावजूद व्यवहार में लागू नहीं हो सका है। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने भी राज्य के मुख्य सचिव और महाधिवक्ता को इस मामले के निस्तारण के लिए निर्देशित किया है।
मंच ने यह भी रेखांकित किया कि राज्य के समस्त पेंशनभोगी कर्मचारियों में से केवल “0.6 प्रतिशत” कर्मचारी ही पेंशन से वंचित हैं, इसके बावजूद यह वर्ग वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है।
मंच के संचालक डी.पी. ओझा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर ओपीएस निर्णय के लिए समस्त समायोजित शिक्षाकर्मियों का व्यक्तिगत डेटा संकलन कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे बजट घोषणा में ओपीएस को लेकर पूरी उम्मीद बनी हुई है।
मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की प्रतीक्षा में इस आयोजन में विजय उपाध्याय, डी.पी. ओझा के साथ आमोद माथुर, संजय गोयल, सरनजीत, महावीर प्रसाद माली, मोहनलाल शर्मा, श्याम सुंदर सारस्वत, राजकुमारी जैन, संतोष शर्मा, वृन्दा चौधरी, चन्द्र प्रभा चौहान, निर्मला अगदायमावर, कौशल्या अग्रवाल, सुधा शर्मा, सविता शर्मा, उषा सचदेवा, दर्शना भाटिया और शशि बाला जैन सहित बड़ी संख्या में शिक्षाकर्मी उपस्थित रहे।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
PNB के भीतर ‘60 करोड़ का खेल’, होटल कारोबारी की संपत्ति हड़पने की साजिश, बैंक के 5 बड़े अफसर नामजद
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
