भरतपुर
भरतपुर के कृष्णा नगर के पुराने लुपिन चौराहे से जिला परिषद रोड तक पिछले छह–सात महीने पहले बी.डी.ए. द्वारा बनाए गए नाले ने क्षेत्रवासियों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। करीब 10 फीट गहरा यह नाला बीच सड़क पर खुला छोड़ दिया गया है। इस पर लगाए गए संकीर्ण फेरो-कवर अब तक दो बार टूट चुके हैं, जिसके कारण कई बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार नाले के निर्माण के दौरान पूरी सड़क उखाड़ दी गई, जिसे आज तक दुरुस्त नहीं किया गया। सड़क पर लगातार उड़ती धूल और असमान सतह ने व्यापारियों और राहगीरों दोनों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। दिन भर दुकानों में धूल भर जाने से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय निवासी विष्णु कुमार शर्मा (शॉपिंग सेंटर, कृष्णा नगर) का कहना है कि नाले की यह स्थिति किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि—
नाले पर मजबूत और चौड़े फेरोकवर लगाए जाएं
रोड को शीघ्र पुनर्निर्मित किया जाए
ताकि क्षेत्रवासियों और व्यपारियों को राहत मिल सके।नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब दे दी ये डेडलाइन
बिहार विधानसभा चुनाव: NDA को भारी बहुमत, महागठबंधन की बुरी हार
अब चांदी पर भी मिलेगा लोन | RBI ने जारी किए नए नियम, इस डेट से होगा लागू
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
