नई दिल्ली
त्योहारों की खुशबू के बीच सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की जेब में भी खुशियों का पैगाम आ गया है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। इसका लाभ 49.2 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.7 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। इससे केंद्र सरकार के खजाने पर 10,084 करोड़ रुपए का भार आएगा।
अब महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो गया है। यह बढ़ोतरी जुलाई 2025 से प्रभावी होगी। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तीन महीने का एरियर भी मिलेगा, जो अक्टूबर की सैलरी के साथ जारी किया जाएगा। यानी दिवाली से पहले ही बंपर तोहफा मिलना तय है।
आंकड़ों से समझिए फायदा:
👉 जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 60,000 रुपये है, उन्हें अभी तक 33,000 रुपये महंगाई भत्ता मिलता था।
👉 3% की बढ़ोतरी के बाद यह राशि 34,800 रुपये हो जाएगी।
👉 यानी हर महीने ग्रॉस सैलरी में 1,800 रुपये की सीधी बढ़ोतरी।
CPI-IW आंकड़े पर निर्भर करता है डीए बढ़ोतरी
औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) द्वारा मापी गई मुद्रास्फीति के रुझानों के आधार पर, महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को वर्ष में दो बार, जनवरी और जुलाई में संशोधित किया जाता है। हालांकि ऐलान अक्सर देर से होती हैं, लेकिन बकाया राशि इस देरी की भरपाई कर देती है। यह संशोधन सातवें वेतन आयोग के तहत अंतिम होने की उम्मीद है। जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू हो सकता है।
करोड़ों कर्मचारियों को लाभ
कैबिनेट के इस फैसले के बाद महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा. इससे 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों या पूर्व कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
इससे पहले सरकार ने 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 2% की वृद्धि की थी। उस समय डीए 53% से बढ़कर 55% हुआ था।
कुल मिलाकर, इस साल में दो बार हुई बढ़ोतरी के बाद अब 1.15 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी राहत की सांस ले रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला न सिर्फ कर्मचारियों को राहत देगा बल्कि फेस्टिवल सीजन में बाजार में मांग बढ़ाने वाला ट्रिगर भी साबित होगा।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
अस्थियों संग टूट गया पूरा कुनबा | हरिद्वार जा रहे परिवार की कार ट्रक में घुसी, 6 की मौके पर मौत
RRB Railway JE Recruitment 2025: रेलवे में 2570 पदों पर बंपर भर्ती, 31 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
राजस्थान में बंपर प्रमोशन धमाका | RPSC ने 11,959 अधिकारियों को एक साथ पदोन्नत किया, इतिहास रचा
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
