आगरा
आगरा के कमलानगर में शनिवार 17 जुलाई को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हुई। आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के ऑफिस में घुसे और स्टाफ को बंधक बनाकर क़रीब 17 किलो सोना और 5 लाख रुपए कैश लूटकर ले गए। लूट की क़ीमत क़रीब 8.5 करोड़ बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीसीटीवी से घटना की जांच की जा रही है। आइजी नवीन अरोरा भी मौके पर पहुंच गए हैं। 4 बदमाश कैप लगाए थे, जबकि दो बिना कैप के थे। सभी ने मास्क भी लगाया हुआ था। लूट को अंजाम देने के लिए पहले 4 बदमाश ऑफिस में गए, जबकि दो बाहर ही रहे। इसके बाद लूट को अंजाम दिया। भागते समय बदमाशों ने बगल के दुकानदार से पूछा भी कोई सायरन तो नहीं बजा। कई थानों का फोर्स आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। पूरे शहर की सीमाएं सील कर दी गई हैं।
जानकारी के मुतााबिक, कमला नगर सेंट्रल बैंक रोड स्थित कमला नगर में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस है। यहां दोपहर करीब एक बजे जब कर्मचारी अपना काम कर रहे थे, तभी अचानक हथियारों से लैस होकर चार बदमाश अंदर दाखिल हुए। उन्होंने कर्मचारियों पर हथियार तान दिए। बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी और स्टाफ को बंधक बना लिया। बदमाशों की संख्या चार से छह के बीच बताई जा रही है।
वारदात को अंजाम देकर बदमाश कंपनी कर्मचारियों को अंदर ही बंद करके चले गए। बदमाशों के भागने के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने अलार्म बजाया, लेकिन अलार्म सुनने के काफी देर बाद आसपास के लोग जुटे। इसके बाद गेट खुलवाया और पुलिस को सूचना दी गई। लूट करीब 8.5 करोड़ की बताई जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
