आगरा
आगरा शहर की पॉश कॉलोनी कमलानगर स्थित मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की शाखा में दिनदहाड़े पांच हथियारबंद बदमाशों ने 17 किलो सोना और 6 लाख रुपए नकदी लूट ली थी। इनमें से दो बदमाश इसी दिन रात को एनकाउंटर में मारे गए। इन बदमाशों ने बीस मिनट में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। मुठभेड़ के दौरान दोनों लुटेरे घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लूट की वारदात के बाद पुलिस को इन बदमाशों के खंदौली चौराहे पर होने की सूचना मिली थी। इस पर एत्मादपुर पुलिस ने उनको वहां घेर लिया। जहां दो बदमाश मुठभेड़ में घायल हो गए। उनको एसएन मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। मारे गए बदमाशों में फिरोजाबाद का रहने वाला मनीष पांडेय और निर्दोष कुमार हैं। पुलिस ने इनके पास से लूट का आधा माल और दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। इनके दो साथी नरेंद्र उर्फ लाल और अंशु फरार हैं।
आपको बता दें मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के ऑफिस में घुसे 4 बदमाश स्टाफ को बंधक बना कर 17 किलो सोना और 5 लाख रुपए लूट ले गए थे। वारदात के बाद पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी थी। इसी दौरान एत्मादपुर इलाके में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई थी। लूट के बाद सभी अलग-अलग रास्तों पर भाग निकले।
शातिर अपराधी थे मारे गए बदमाश
मणप्पुरम गोल्ड कंपनी में डकैती के मामले में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए शातिर मनीष पांडेय और निर्दोष प्रजापति फीरोजाबाद के रहने वाले थे। फरार बदमाश नरेंद्र लाला और अंशु भी दक्षिण थाना क्षेत्र के सुहाग नगर के हिस्ट्रीशीटर हैं। मृतक बदमाश दोनों शातिर किस्म के अपराधी थे।
मनीष पांडेय उर्फ राजा: जैन नगर का रहने वाला मनीष पांडेय उर्फ राजा वर्ष 2014 में हुए सनसनीखेज मुकेश यादव हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त था। मुकदमा दर्ज होने के बाद मनीष पांडेय परिवार के साथ फरार हो गया था। बताया जाता है कि मनीष नोएडा के गौर सिटी में शाह बेरी 11 एवेन्यू में रहता था। उसके रिश्तेदार अब भी जैन नगर में रहते हैं, लेकिन उन्हें वारदात की जानकारी नहीं है।
निर्दोष प्रजापति: मटसेना थाना क्षेत्र के गांव कनैटा का रहने वाला निर्दोष प्रजापति ने चेन्नई से शू डिजाइनिंग का कोर्स किया था। इसके बाद वह नोएडा में रहता था। दो-चार महीने में वह गांव आता था। दो माह पहले घर आने पर उसने बताया था कि वह पीएनबी में नौकरी करता है। निर्दोष के छोटे भाई सोनू ने बताया कि दिल्ली में मर्चेंट नेवी के कोर्स में दाखिला लिया था। उसने बताया था कि वह कोर्स करने के बाद इंग्लैंड जाएगा। कोरोना के चलते उसका कोर्स पूरा नहीं हो सका। इसका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। सोनू ने बताया कि निर्दोष से फोन बात पर हुई थी। उसने बताया था कि वह नोएडा में है और शनिवार को घर आ जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
