Loan News: पहली बार लोन लेने वालों के लिए खुला बड़ा राज़ | अब सिर्फ CIBIL स्कोर से नहीं रुकेगा आपका सपना

नई दिल्ली 

अगर आप पहली बार बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं और CIBIL स्कोर को लेकर परेशान हैं, तो अब चैन की सांस लीजिए। सरकार ने साफ कर दिया है कि क्रेडिट स्कोर कम होना या बिल्कुल न होना अब आपके सपनों को रोक नहीं पाएगा।

UP News: नींद भरी रात में निकली चीखें | गोगामेड़ी जा रहे भक्तों की ट्रॉली पर कंटेनर चढ़ा, 9 की मौत, 50 घायल, आंसुओं में डूबा कारवां

लोकसभा के मानसून सत्र में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने खुलासा किया कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के ताज़ा निर्देशों के तहत बैंक और वित्तीय संस्थान किसी भी नए ग्राहक का आवेदन केवल इस वजह से खारिज नहीं कर सकते कि उसका CIBIL स्कोर शून्य है।

मतलब साफ है – पहली बार लोन लेने वालों के लिए न्यूनतम CIBIL स्कोर अब ज़रूरी नहीं है।
हाँ, बैंक आपकी पिछली देनदारियों, भुगतान क्षमता और बैकग्राउंड की जांच ज़रूर करेंगे, लेकिन सिर्फ स्कोर देखकर दरवाज़ा बंद नहीं करेंगे।

वित्त मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि RBI ने किसी भी तरह का “न्यूनतम स्कोर” तय नहीं किया है। यानी बैंक अपनी नीतियों, मौजूदा गाइडलाइंस और आपके भुगतान करने की क्षमता को देखकर फैसला करेंगे।
क्रेडिट रिपोर्ट इसमें सिर्फ एक इनपुट होगी, न कि आखिरी पैमाना।

मंत्री चौधरी ने ये भी जानकारी दी कि कोई भी क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनी आपकी रिपोर्ट के लिए 100 रुपये से ज़्यादा चार्ज नहीं ले सकती। इसके अलावा, साल में एक बार हर नागरिक को फ्री क्रेडिट रिपोर्ट देना CIC की ज़िम्मेदारी है।

यानी पहली बार लोन लेने वालों के लिए अब रास्ते आसान हैं—CIBIL स्कोर का डर कम हुआ और उम्मीदें ज्यादा।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

UP News: नींद भरी रात में निकली चीखें | गोगामेड़ी जा रहे भक्तों की ट्रॉली पर कंटेनर चढ़ा, 9 की मौत, 50 घायल, आंसुओं में डूबा कारवां

शाम ढले लगा महंगाई का नया झटका | दूध की हर बूंद अब महंगी, जयपुर-दौसा के घरों पर सीधा असर

कोठी बिक गई… और बेटा बिफर गया! भरतपुर राजपरिवार में बवाल, बाप-बेटे आमने-सामने, संपत्ति विवाद हाईकोर्ट की दहलीज पर

भजनलाल कैबिनेट ने एक साथ खोले पिटारे, नई नीतियों से रोजगार, मेडिकल, टूरिज्म में बड़ा उलटफेर | जानें क्या किए फैसले

राजस्थान में वकीलों की जेब अचानक हुई भारी | भजनलाल सरकार ने फीस बढ़ाकर चौंकाया, 1 सितम्बर से लागू | जानिए किसे कितना मिलेगा

गवर्नमेंट कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा | असिस्टेंट प्रोफेसर ने मूक-बधिर का फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर पाई नौकरी, SOG की जांच में खुलासा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें