अमेरिका तक फैला भारतीय ठगों का जाल, ED का चार शहरों में ताबड़तोड़ छापा, 7 किलो सोना-62 किलो चांदी-करोड़ों की नकदी बरामद | जयपुर से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मुंबई / जयपुर | नई हवा ब्यूरो 

अमेरिकी (US) नागरिकों को सस्ते लोन का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाले साइबर माफिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जबरदस्त शिकंजा कस दिया है। शनिवार को ED ने मुंबई ब्रांच की अगुवाई में अहमदाबाद, जयपुर, जबलपुर और पुणे में धुआंधार छापेमारी की और इस बहु-करोड़ के साइबर फ्रॉड रैकेट की परतें उधेड़ दीं।

ट्रेन में सफर करने वाले हर यात्री को नहीं मिलेगी लोअर बर्थ, रेलवे ने बदला नियम | जानिए वजह और किसे मिलेगी प्राथमिकता

छापों में ED को 7 किलो सोना, 62 किलो चांदी, 1.18 करोड़ रुपए कैश और 9.2 करोड़ की अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा, फर्जी कॉल सेंटर के नेटवर्क और अमेरिकियों को लूटने की साजिश से जुड़े डिजिटल सबूतों का बड़ा जखीरा भी अधिकारियों के हाथ लगा है।

इस मामले में ED ने जयपुर से ‘मैग्नाटेल बीपीएस कंसल्टेंट्स एंड एलएलपी’ के दो पार्टनर्स—संजय मोरे और अजीत सोनी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने भारत से बैठकर अमेरिकी नागरिकों को कम ब्याज पर फर्जी लोन देने का झांसा दिया और प्रोसेसिंग फीस व अन्य चार्जेज के नाम पर करोड़ों रुपए ठग लिए।

सूत्रों के मुताबिक, इस गिरोह ने अमेरिका में हजारों लोगों को निशाना बनाया और करोड़ों की रकम ऐंठी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, और ED को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद अंतरराष्ट्रीय ठगी के इस जाल में और बड़े नाम बेनकाब होंगे।

ED के अफसरों का कहना है कि बरामद की गई संपत्तियों की कीमत शुरुआती आंकलन से कहीं ज्यादा हो सकती है। एजेंसी अब मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी खातों में ट्रांजैक्शन के एंगल से भी जांच कर रही है।

यह कार्रवाई भारत में बैठे साइबर ठगों के जरिए दुनिया भर में फैलती ठगी के खिलाफ बड़ा झटका मानी जा रही है। ED का दावा है कि इस रैकेट के धंधे की जड़ें अब तेजी से खोदी जा रही हैं।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

ट्रेन में सफर करने वाले हर यात्री को नहीं मिलेगी लोअर बर्थ, रेलवे ने बदला नियम | जानिए वजह और किसे मिलेगी प्राथमिकता

गांव लौटते सपने अधूरे रह गए… | भरतपुर में गैस टैंकर ने पति-पत्नी को कुचला, सड़क पर बिखरे शरीर के टुकड़े

मोदी सरकार फिर करेगी सरकारी बैंकों में बड़ा बदलाव | जानें क्या चल रही सुगबुगाहट

भरतपुर के थाने में पॉक्सो आरोपी की फांसी: खुदकुशी या पुलिस कस्टडी में कत्ल?

काम पर नहीं थे, फिर भी बढ़ेगी सैलरी! रेलवे कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान

राजस्थान में बिजली विभाग में बंपर भर्ती | डिस्कॉम में 1947 नए पद स्वीकृत

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें