नागौर: टूटा हाई-वोल्टेज तार बना मौत का फंदा, बाइक सवार तीन लोगों की करंट से दर्दनाक मौत

नागौर 

नागौर (Nagaur) के  खींवसर (Khinvsar) उपखंड के मुंदियाड़ गांव में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सिर्फ एक पल की लापरवाही ने तीन जिंदगियां छीन लीं—बाइक सवार पीथाराम देवासी, कालूराम देवासी और जेठाराम देवासी ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि उनका यह सफर आखिरी होगा।

PNB ने अपने ही कर्मचारी के खिलाफ की अनुचित जांच, हाईकोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला | जानें पूरा मामला

दोपहर करीब 12 बजे, जब तीनों अपनी बाइक से मुंदियाड़ से कड़लू की ओर जा रहे थे, रास्ते में 11 हजार केवी का बिजली का तार टूटा पड़ा था। किसी को चेतावनी देने का समय तक नहीं मिला—जैसे ही उनकी बाइक टूटे तार के संपर्क में आई, एक तेज करंट ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। बिजली का प्रवाह इतना खतरनाक था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक आग की लपटों में घिर गई और बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गई।

गांव में मातम, प्रशासन के खिलाफ उबाल
घटना के बाद पूरे मुंदियाड़ गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की घोर लापरवाही पर आक्रोश जताया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। गुस्साए ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रशासन को बुलाने की मांग पर अड़ गए।

भावंडा थानाधिकारी मानवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बिजली विभाग को तत्काल सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद करवाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मुआवजे और कार्रवाई की उठी मांग
इस दर्दनाक हादसे पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए बिजली विभाग के मूंडवा एईएन को तत्काल निलंबित करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को 15-15 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की। पूर्व सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को संवेदना दी।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

PNB ने अपने ही कर्मचारी के खिलाफ की अनुचित जांच, हाईकोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला | जानें पूरा मामला

हिमाचल हाईकोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

Good News: हिमाचल के 1.17 लाख कर्मचारियों को बड़ी राहत, सरकर ने लागू की पुरानी पेंशन योजना | सरकार अब उठाएगी अगला ये कदम

97.85 करोड़ घोटाले में भी था जस्टिस यशवंत वर्मा का नाम, CBI ने FIR में बनाया था आरोपी नंबर 10 | इस सरकारी बैंक ने की थी शिकायत

Breaking News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, पेंशन योजना (UPS) का नया नोटिफिकेशन जारी, जानें किन्हें मिलेगा फायदा

राजस्थान के इस विश्वविद्यालय में करोड़ों का खेल? कुलपति पर संगीन आरोप, हाईपावर जांच कमेटी गठित | राज्यपाल ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

उच्च शिक्षा क्षेत्र में हलचल! प्रोफेसरों की सैलरी में बड़ा इजाफा संभव; 8वें वेतन आयोग से नई संभावनाएं | जानें संभावित नया वेतनमान

अब NPS पेंशन भी समय पर; CPAO ने जारी की नई गाइडलाइन, देरी की शिकायतों पर कसा शिकंजा

सामने आया कर्मचारियों का ‘चार्टर ऑफ डिमांड’ | किया ये बड़ा ऐलान, सरकार पर बढ़ाया दबाव

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें