जोधपुर
जोधपुर (Jodhpur) के कृषि विश्वविद्यालय (Agricultural University) में बड़े वित्तीय घोटाले की आहट के बीच राज्यपाल ने हाईपावर जांच कमेटी गठित कर दी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार (Prof. Arun Kumar) पर वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि नए निर्माण कार्यों और नवाचार योजनाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। हालांकि, अभी तक इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच शुरू होते ही हड़कंप मच गया है।
चीखों के बीच मौत की दस्तक: तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाली एक ही परिवार की 6 जिंदगियां
क्या वर्षों से चल रहा था खेल?
सूत्रों के मुताबिक, प्रो. अरुण कुमार ही नहीं, बल्कि पूर्व कुलपति स्व. प्रो. बीएल चौधरी के कार्यकाल में भी वित्तीय धांधलियों और भर्तियों में गड़बड़ी की शिकायतें राजभवन तक पहुंच चुकी थीं। प्रारंभिक जांच में कई अहम दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, जिसमें अनियमितताओं की पुष्टि हुई। इसके बाद ही राज्यपाल ने संभागीय आयुक्त जोधपुर की अध्यक्षता में विशेष जांच कमेटी गठित कर दी।
हाईपावर कमेटी करेगी हर एंगल से जांच
राज्यपाल द्वारा गठित हाईपावर जांच कमेटी में संभागीय आयुक्त के अलावा अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा, एमबीएम विवि के कुलसचिव डॉ. दलबीर सिंह ढ्ढडा और निधि अंकेक्षण विभाग के अतिरिक्त निदेशक दशरथ कुमार सोलंकी को शामिल किया गया है। कमेटी कुलपति के साथ अन्य अधिकारियों से पूछताछ करेगी और सभी वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच करेगी।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) के कुलपति प्रो. केएल श्रीवास्तव (Prof. KL Srivastava) को जांच के बाद निलंबित किया गया था। अब कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति पर भी जांच की तलवार लटक गई है। क्या जोधपुर के उच्च शिक्षण संस्थान घोटालों के अड्डे बन चुके हैं? क्या इन अनियमितताओं में और भी बड़े नाम शामिल हैं?
15 दिन में खुलेगा राज, कुलपति पर होगी बड़ी कार्रवाई?
कमेटी को 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। अगर रिपोर्ट में अनियमितताओं की पुष्टि होती है, तो कुलपति पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। अब सभी की नजरें इस जांच पर टिकी हैं। क्या इस घोटाले में और भी नाम सामने आएंगे? क्या कुलपति अपनी कुर्सी बचा पाएंगे, या फिर JNVU के कुलपति की तरह निलंबन का सामना करेंगे? 15 दिनों बाद सबकुछ साफ हो जाएगा।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
चीखों के बीच मौत की दस्तक: तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाली एक ही परिवार की 6 जिंदगियां
शताब्दी एक्सप्रेस में रेलवे कर्मचारियों ने कर दिया ऐसा कांड कि… 8 गिरफ्तार, 2 की गई नौकरी | Video
अब NPS पेंशन भी समय पर; CPAO ने जारी की नई गाइडलाइन, देरी की शिकायतों पर कसा शिकंजा
सामने आया कर्मचारियों का ‘चार्टर ऑफ डिमांड’ | किया ये बड़ा ऐलान, सरकार पर बढ़ाया दबाव
नौकरी से इस्तीफा भी ‘रिटायरमेंट’ के बराबर, नहीं रुकेगी पेंशन, हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
