पाली
राजस्थान (Rajasthan) के पाली (Pali) जिले में NH 162 पर एक सड़क हादसे में महाराष्ट्र (Maharashtra) के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। कार में छह लोग सवार थे। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस भी आधे घंटे बाद टोल की टीमों के साथ मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। दो घायल बेहोश थे जिन्हें गंभीर अवस्था मे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
BSNL ने लॉन्च की भारत की पहली Satellite-to-Device सर्विस, जानिए कैसे करेगी काम
पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के कोल्हापुर (Kolhapur) के हुपरी (Hupari) का बिजनेस मैन अपने परिवार के साथ राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) घूमने आया था। बृहस्पतिवार की रात को पालि (Pali) जिले में बिरामी टोल प्लाजा के निकट उनकी कार एक मवेशी से टकराने के बाद पेड़ से जा भिड़ी। इससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान बाबूराव (50), उनकी पत्नी सारिका (38), बेटी साक्षी (19) और बेटे संस्कार (17) के रूप में हुई है।
यह परिवार सोने-चांदी का व्यापार करता था। कार में मौजूद छह लोग अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद जोधपुर से सिरोही जिले के शिवगंज जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात को लौटते समय केनपुरा गांव के पास दुर्घटना हुई। कार उनका रिश्तेदार चला रहा था और साथ में एक भतीजा भी यात्रा कर रहा था। इन दोनों का इलाज हो रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार की रफ्तार तेज थी जिसके कारण यह हादसा हुआ और मवेशी से टकराने के बाद कार चालक नियंत्रण खो बैठा।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
BSNL ने लॉन्च की भारत की पहली Satellite-to-Device सर्विस, जानिए कैसे करेगी काम
Railway: रेलवे का सेक्शन इंजीनियर 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार | CBI की कार्रवाई
SDM को थप्पड़ मारने पर RAS अफसरों में फैला आक्रोश, पेन डाउन करने की दी चेतावनी
IPS किशन सहाय मीना सस्पेंड, अब मिलेगी चार्जशीट | जानें वजह
दर्दनाक और दुखद! कोच और इंजन के बीच रेलवे कर्मचारी की निकल गई जान | शंटिंग के दौरान हुआ हादसा
Judgment: बच्चे का भरण-पोषण पति की जिम्मेदारी भले ही पत्नी की आय कितनी भी हो: हाईकोर्ट
इस स्टेट में हो रही है असिस्टेंट प्रोफेसर के 2424 पदों पर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
