जयपुर
राजस्थान (Rajasthan) कैडर के IPS अफसर किशन सहाय मीना को ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने पर बुधवार को सस्पेंड कर दिया गया। किशन सहाय 2004 बैच के IPS हैं और वर्तमान में आईजी मानवाधिकार के पद पर पुलिस मुख्यालय में तैनात हैं।
विधानसभा चुनाव के दौरान किशन सहाय मीना की ड्यूटी झारखंड में लगाई गई थी। लेकिन किशन सहाय मीना बिना चुनाव आयोग को सूचना दिए झारखंड में चुनाव ड्यूटी छोड़कर वापस जयपुर आ गए। इस कारण चुनाव आयोग ने किशन सहाय मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। चुनाव ड्यूटी में लापरवाही के कारण किशन सहाय मीणा को चार्ज शीट मिल सकती है।
चुनाव आयोग के अनुसार राजस्थान के आईपीएस अधिकारी किशन सहाय मीना को झारखंड के गुमला ज़िले की तीन विधानसभा सीटों – सिसाई, गुमला, बिष्णुपुर – में पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। लेकिन, 28 अक्तूबर को वह बिना आयोग की अनुमति लिए गुमला से जयपुर चले गए, यानी अपनी ऑब्ज़र्वर की ड्यूटी पूरी होने से पहले ही चले गए। चुनाव आयोग ने इसे ड्यूटी में अनियमितता और लापरवाही ठहराते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की सिफ़ारिश की। आयोग ने राजस्थान के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर किशन सहाय मीना के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और पत्र जारी होने के 7 दिन के अंदर चार्जशीट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
आईपीएस किशन सहाय मीना का विवादों से पुराना नाता रहा है। उन्होंने फेसबुक पेज पर पोस्ट शेयर करते हुए ईश्वर, भगवान, गॉड, वाहेगुरु या अल्लाह को मनगढ़ंत बताया। उन्होंने कहा था “भगवान या अल्लाह होते तो वो भारतीय को गुलाम नहीं बनने देते। धार्मिक अंधविश्वासों जैसे भगवान, अल्लाह, गॉड, वाहेगुरु, फरिश्ते, देवी-देवता, स्वर्ग-नरक, जन्नत-जहन्नुम, जिन्न, भूत-प्रेत, डाकण आदि का सिर्फ एक प्रकार से नहीं बल्कि बहुत प्रकार से खंडन किया जा सकता है क्योंकि ये हैं ही नहीं, सिर्फ कल्पना मात्र और मनगढ़ंत हैं।“
पिछले साल सम्मेलन में भी दे चुके हैं ऐसा ही बयान
मूल रूप से सवाई माधोपुर जिले के रहने वाले आईपीएस किशन सहाय मीना ने जनवरी, 2023 में भी बयान दिया था कि दुनिया में जो कुछ भी है, वो विज्ञान की देन है, भगवान की नहीं। उन्होंने ये भी कहा था कि उन्होंने गीता से लेकर कुरान और बाइबिल भी पढ़ी है और उन्हें बस एक ही बात समझ आई कि विज्ञान के रास्ते पर चलकर ही इंसान तरक्की कर सकता है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
दर्दनाक और दुखद! कोच और इंजन के बीच रेलवे कर्मचारी की निकल गई जान | शंटिंग के दौरान हुआ हादसा
Judgment: बच्चे का भरण-पोषण पति की जिम्मेदारी भले ही पत्नी की आय कितनी भी हो: हाईकोर्ट
इस स्टेट में हो रही है असिस्टेंट प्रोफेसर के 2424 पदों पर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
