रात अमावस में दीपों की…

बाल गीत 

डॉ. अंजीव अंजुम  


रात अमावस में दीपों की,
शोभा अजब निराली।
त्यौहारों में सबसे प्यारा,
है त्यौहार दीवाली।

माटी के हर कण कण पर,
चमक दमक जा जाती।
खुशियां फुलझडियां सी बनकर,
हाथों में इठलाती।

ज्योति अल्पनाओं से जगमग,
होतीं रातें काली।
त्यौहारों में सबसे प्यारा,
है त्यौहार दीवाली।

मन के आंगन आज रंगोली,
सजा रहे हैं तारे।
आम अशोक पात के संग संग,
फूल महकते दरवाजे।

सूनी आंखों की राहों पर,
आज मिली उजियाली।
त्यौहारों में सबसे प्यारा,
है त्यौहार दीवाली।
रिश्तों के दीपक भी पल पल
पग पग दमक रहे हैं।
मन की अंधियारी नदियां में,
किंवदंती बने बहे हैं।

स्वर्णिम सभी दिशाएं सजकर
आज हुईं मतवाली।
त्यौहारों में सबसे प्यारा,
है त्यौहार दीवाली।

(लेखक प्रधानाध्यापक एवं राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी जयपुर की पत्रिका ब्रजशतदल के सहसंपादक हैं )

———————–

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

धनतेरस पर राजस्थान में दर्दनाक हादसा; पुलिया से टकराई बेकाबू बस, 12 की मौत, 30 घायल, कई की हालत नाजुक | यहां देखें हादसे की तस्वीरें

70+ वालों को आज से ₹5 लाख का मुफ्त इलाज, PM मोदी ने स्कीम लॉन्च की | ऐसे बनवाएं कार्ड; जानें पूरी प्रक्रिया

राजस्थान, MP सहित इन राज्यों में खपा दीं 80 करोड़ की नकली दवाएं | AGRA में हुआ फैक्ट्री का भंडाफोड़, मौके पर मिला 8 करोड़ का स्टॉक

Good News: RPSC ने निकाली लेक्चरर  और कोच के 2202 पदों के लिए भर्ती, यहां जानें डिटेल | EO-RO भर्ती परीक्षा -2022 की नई डेट भी जारी

पारिजात…

राजस्थान में बैंक के डिप्टी मैनेजर सहित दो गिरफ्तार, फर्जी कागजात पर खाता खोलकर साइबर ठगों की करते थे मदद | अब तक 20 बैंक कर्मचारी गिरफ्तार, यहां देखें इनकी पूरी सूची लिस्ट

प्रमोशन को लेकर कर्मचारियों को बड़ी राहत | अब सिर्फ इस वजह से नहीं रुकेगी पदोन्नति, संशोधन आदेश जारी

एनपीएस में कवर होने वाले केन्द्रीय कर्मचारियों के वॉलंटरी रिटायरमेंट के लिए सरकार ने बनाये नए नियम | यहां देखें डिटेल

OMG!‘एलिएन’ बनने की ऐसी सनक! शख्स ने कटवा लिए कान, नाक, होंठ और उंगलियां और ऐसे बदल डाला अपना पूरा हुलिया

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें