जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 2024 में  जयपुर के पुलकित प्रजापत और जोधपुर के रूद्र प्रताप का जलवा

कुम्हेर (डीग)

कुम्हेर (Kumher) के स्वर्गीय रामजीलाल स्वर्णकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही 68वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालयी 17/ 19 वर्षीय छात्र/ छात्रा जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 2024 (68th State Level Secondary/Higher Secondary School 17/19 Year Old Boys/Girls Gymnastics Competition) में अंडर 17 वर्षीय छात्र फ्लोर एक्सरसाइज में भीलवाड़ा के चिराग प्रथम,उदयपुर के रणवीर भील द्वितीय तथा जोधपुर शहर के रुद्राक्ष सिंह तृतीय रहे।रोमन रिंग प्रतियोगिता में पाली के हर्ष चावरिया प्रथम,डीडवाना कुचामन के विष्णु द्वितीय तथा डीडवाना कुचामन के ही नीरज तथा डीग जिले के भावेश कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वर्ष-2025 के लिए सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश घोषित | यहां देखें पूरी लिस्ट

निर्णायक ओपी  चौधरी एवं पप्पू राम चौधरी के हवाले से मीडिया प्रभारी नरेंद्र निर्मल ने बताया कि पैरलल बार प्रतियोगिता में जोधपुर शहर के रुद्राक्ष सिंह ने प्रथम, उदयपुर के रणवीर भील ने द्वितीय तथा डीडवाना कुचामन के नीरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अंडर 19 वर्षीय छात्र फ्लोर एक्सरसाइज प्रतियोगिता में जयपुर के पुलकित प्रजापत जोधपुर शहर के रूद्र प्रताप सिंह द्वितीय तथा जोधपुर शहर के ही वैभव व्यास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रोमन रिंग प्रतियोगिता में पुलकित प्रजापत जयपुर, रुद्रप्रताप जोधपुर शहर तथा सुरेश डीडवाना कुचामन तृतीय रहे। पैरलल बार प्रतियोगिता में रूद्र प्रताप सिंह जोधपुर शहर प्रथम पुलकित प्रजापत द्वितीय तथा कनिष्क कुमावत तृतीय स्थान पर रहे। समाचार लिखे जाने तक कुछ इवेंट्स के परिणाम बाकी रहे।

संयोजक डॉक्टर सोरन सिंह ने बताया कि आज  सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों आदि को आयोजन समिति द्वारा सहभोज कराया गया। सीबीईओ देवेंद्र सिंह डागुर ने समापन समारोह की व्यवस्थाओं के बेहतर बनाने के निर्देश प्रदान किए। पर्यवेक्षक महेश चंद मीना एवं सह  संयोजक सुनील गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता  बड़े ही सौहार्दपूर्ण तरीके से खेलभावना के अनुरूप खेली जा रही है।

प्रतियोगिता में अखिलेश सिंह, अरविंद सोनी, हाकिम सिंह, सूरजभान सिंह, सुरेश कुंतल, भूपेंद्र सिंह, यशवीर सिंह, प्रियेश अग्रे, करमवीर सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, हरेंद्र सिंह, केहरी सिंह, धर्मवीर सिंह, चेतना कटारा, अतुल कुमार, गुलाब कटारा, होतीलाल लवानिया, सुदामा पाराशर, श्याम सुंदर शर्मा, उपासना चौधरी, कन्हैया लाल जोशी, मनोज कुमार, शंकर सिंह, निजी, जीतेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा, सुरेश फौजदार, राजवीर सिंह, दुष्यंत सिंह, तेजवीर सिंह, मनोज लवानिया, राजेश सिंह, शरीफ खान, प्रेम प्रकाश चौधरी, नरेश गुप्ता, योगेंद्र सिंह, प्रवेश शर्मा, पल्लवी सक्सेना, विजयनसिंह, चंद्रभान सिंह, जय किशन, अखिलेश, विनीता वर्मा, सुषमा, कृष्णा, रेनू,सरिता आदि का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

ग्रामीण बैंक कर्मियों की पेंशन को लेकर बड़ी खबर, वित्त मंत्रालय ने जारी किए ये निर्देश

वर्ष-2025 के लिए सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश घोषित | यहां देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा में BJP की हैट्रिक, रुझानों में मिला स्पष्ट बहुमत, जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस- कांग्रेस गठबंधन को स्पष्ट बहुमत, PDP का सफाया | हरियाणा में बीजेपी का फार्मूला हिट | जम्‍मू-कश्‍मीर में हारकर भी ‘जीत’ गई बीजेपी

राजस्थान में देर रात RPS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले, 45 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 155 DSP बदले | यहां देखें पूरी लिस्ट

भजनलाल सरकार ने फिर की प्रशासनिक सर्जरी, RAS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले, कई ADM, SDM और DSO के ट्रांसफर, यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार भी बदले | जिला परिषद CEO और नगर निगमों मे उपायुक्तों की भी बदली | यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रदेश के 25 सरकारी महाविद्यालयों में नवीन संकाय और विषय खोलने की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कुल 167 पदों का भी सृजन | देखें पूरी लिस्ट

अब IRMS नहीं, UPSC से होगी रेलवे में अफसरों की भर्ती | केंद्र सरकार ने इसलिए किया ये फैसला

इस सरकारी यूनिवर्सिटी में निकली प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों की बम्पर भर्ती | इस डेट से करें अप्लाई

डिप्टी मैनेजर की फुर्ती से लुटने से बची पंजाब नेशनल बैंक, मैनेजर पर ताना कट्टा | एक बदमाश दबोचा

राजस्थान में महिला RAS अफसर की डेंगू से मौत, 22 दिन से चल रहा था इलाज

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत | NPS से जुड़ा हुआ है मामला

सरकार ने तय की GPF की दरें, अक्टूबर-दिसंबर इतना मिलेगा इंटरेस्ट

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, केन्द्रीय केबिनेट ने दी 78 दिनों के बोनस को मंजूरी

रेलवे के सीनियर डीईएन ने चार करोड़ के टेंडर के एवज में मांगी दो लाख की घूस, CBI ने किया गिरफ्तार | ठिकानों से साढ़े 6 लाख कैश, गहने और  लग्जरी आइटम्स बरामद

राजस्थान के सात लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर; वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना

टैक्‍सपेयर्स के लिए बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में सरकार, आएगा नया आयकर अधिनियम, खत्म हो जाएंगी कई धाराएं

अब ना फटेंगे बादल और ना मचेगी बाढ़ से तबाही | मोदी सरकार ने बनाया ये एक्शन प्लान, वैज्ञानिकों ने शुरू किया काम

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें