भजनलाल सरकार ने सोमवार शाम RAS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी करने के बाद देर रात RPS अफसरों के भी ताबड़तोड़ तबादले कर डाले। जारी सूचियों के अनुसार सरकार ने पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 45 अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की और फिर 155 DSP की तबादला सूची जारी की।
खास बात ये है कि सरकार ने जिन आरपीएस अधिकारियों का तबादला 1 अक्टूबर 2024 को किया गया था; उनमें से 10 आरपीएस अधिकारियों के तबादले भी रद्द कर दिए गए हैं।इनमें सांवरमल नागौरा, कैलाश बिश्नोई, अनुकृत्ति उज्जैनिया, राजेश मील, शालिनी राज, डॉ. तेजपाल, डॉ प्रियंका, सुनील कुमार पंवार, किशोर सिंह चौहान और श्रीमनलाल मीणा का नाम शामिल है। विभाग ने कहा है कि इन सभी लोगों का स्थानान्तरण तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाता है।
पुलिस महानिदेशक यू.आर. साहू के आदेशानुसार जयपुर आयुक्तालय में भोपाल सिंह भाटी को एसीपी आमेर, किशोर सिंह भदौरिया को पुलिस लाइन, शिवरतन गोदारा को शास्त्री नगर, हेमेंद्र शर्मा को बगरू, पीयूष कविया को माणक चौक, रामनिवास चेजारा को लीव रिजर्व, अमीर हसन व सायर सिंह को कन्ट्रोल रूम में लगाया है। नीचे देखिए पूरी तबादला लिस्ट:
45 ASP के तबादले
‘नई हवा’ की खबरोंको Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें