मथुरा
उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार सुबह-सुबह बदमाशों ने एक महिला को लूट लिया। शहर कोतवाली इलाके में हुई इस वारदात में दो बदमाश शामिल थे और वे बाइक पर आए थे। बाइक सवार इन बदमाशों ने एक महिला से चेन लूट ली। महिला के शोर मचाने पर एक पुरोहित ने दौड़ कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमशों ने डंडा मारकर उसे बाइक से गिरा दिया।
इसके बाद भी पुरोहित अपने एक साथी के साथ मिलकर बदमाशों से 5 मिनट तक संघर्ष करता रहा। इस पर बदमाशों ने पुरोहित को गोली मार दी। गोली उसके पीठ में जा धंसी। इससे पुरोहित घायल हो गया। मौके का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए। पुरोहित को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर कर दिया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि बाजार में लगे सीसीटीवी के जरिए बदमाशों की तलाश की जा रही है।
ऐसे हुई वारदात
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली इलाके के वारी गली की रहने वाली लता चतुर्वेदी मॉर्निंग वॉक करते हुए द्वारिकाधीश मंदिर में मंगला आरती करने निकली थीं। छत्ता बाजार में बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर लता के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। उसके बाद बदमाश भागने लगे। इसी बीच लता ने शोर मचाया। इसके बाद वहां से निकल रहे छत्ता बाजार निवासी पुरोहित मथुरेश चतुर्वेदी (55) और एक अन्य ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने मधुरेश को गोली मार दी।
पीड़िता ने कहा ; पहले लगा बंदर है
पीड़िता लता चतुर्वेदी ने बताया कि वह वॉक करते हुए द्वारिकाधीश मंदिर मंगला आरती करने जा रहीं थीं। तभी दो बाइक सवार बदमाश आए। उन्होंने पीछे से गले से चेन तोड़ी। उन्हें लगा बंदर हैं लेकिन देखा तो बदमाशों ने चेन तोड़ ली थी। बाइक सवार एक बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था। चेन तोड़ने के बाद जब शोर किया तो सामने से आ रहे दो व्यक्तियों ने उनको रोकना चाहा। दोनों व्यक्तियों ने बदमाशों की बाइक गिरा ली और उनकी बेंत से पिटाई भी की। 5 मिनट तक संघर्ष चलता रहा। जिसके बाद बदमाशों ने गोली मार दी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- MPUAT की खेल स्पर्धाओं में CTAE का दबदबा, चार खेलों में जमाया पहला स्थान; RCA भी नहीं रहा पीछे
- दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला
- पीएफ की कार्रवाई से बचाने के नाम पर मांगे 2 लाख, एक लाख लेते ही एसीबी के हत्थे चढ़ा EPFO अधिकारी
- राजस्थान हाईकोर्ट का 2027 छुट्टियों का कैलेंडर जारी, गर्मियों में 28 दिन बंद रहेंगी अदालतें; इन 3 शनिवार को भी करना होगा काम
- अब देश में नहीं बिकेगा ‘कच्चा-पक्का’ माल, दवा कंपनियों पर सरकार का शिकंजा, उठाया जाने वाला है ये बड़ा कदम
- राजस्थान के 639 कॉलेजों में से चुने गए सिर्फ 10, भरतपुर के इस कॉलेज ने कैसे बनाई टॉप-10 में जगह? जानिए बड़ी उपलब्धियों की पूरी कहानी
- जनजातीय गौरव दिवस पर छात्राओं ने पोस्टर और कहानियों से उकेरी जनजातीय संस्कृति, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
- राजस्थान में न्यायिक महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 जजों को नई जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां मिली कमान
- भरतपुर के इस युवा बल्लेबाज ने मारी बड़ी बाजी, BCCI की अंडर-16 टीम में चयन; एक और खिलाड़ी को मिला मौका
- भरतपुर व्यापार महासंघ का बड़ा फैसला: किन्नर समाज के साथ हुई बैठक, स्वेच्छा से दी जाएगी दीपावली की बधाई; बेस्ट सजावट पर मिलेगा इनाम
