बलरामपुर
यूपी के बलरामपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार पानी से भरे एक गड्ढ़े में जा गिरी। इससे 6 जनों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच एक ही परिवार के हैं। परिवार के सभी लोग बच्चे का जन्म दिन मनाने जा रहे थे। हादसा 25 जून सुबह करीब नौ बजे नेशनल हाईवे 730 बलरामपुर-तुलसीपुर मार्ग पर थाना महाराजगंज तराई के लौकहव के पास हुआ। बताया जाता है कि गड्ढे में पानी ज्यादा होने की वजह से सभी की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
कार तेज रफ्तार से दौड़ रही थी। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढ़ा में पलट गई। इस हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार को इलाज के लिए गोंडा रेफर किया गया है। मरने वालों में 3 बच्चे, 2 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इनमें से 5 एक ही परिवार के सदस्य और गोंडा जिले के पूरेमनियाय मनहना गांव के रहने वाले थे।
क्या आपने इनको भी पढ़ा?
- नदबई में ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ को मिली नई कमान, पूनम अध्यक्ष तो रवीना-ऋतु को मिली अहम जिम्मेदारी
- ब्लिंकिट के डार्क स्टोर में खुली लापरवाही की परतें, 13 डिग्री पर रखा था पनीर-चीज; 164 पैकेट नष्ट
- मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?
- 178 मरीजों की आंखों की जांच, 26 में निकला मोतियाबिंद; बीकानेर में जरूरतमंदों के लिए लगा निःशुल्क शिविर
- खेत की उपज से कमाई बढ़ाने का नया रास्ता, लहसुन की कलियां अलग करने से एलोवेरा जूस तक, मेले में दिखी ये तकनीकें
- आर्थिक रूप से कमजोर अग्रवाल बेटियों की शादी में अब 51 हजार की मदद, जयपुर में नई पहल का आगाज
- चार साल में 14,500 मरीजों तक पहुंची होम्योपैथी की सेवा, अब 70+ उम्र वालों के लिए रजिस्ट्रेशन भी मुफ्त
- राजस्थान चैम्बर में ‘प्रोजेक्ट ग्रीन टुमॉरो’ का आगाज़: उद्योग और व्यापार जगत ने लिया हरित कल का सामूहिक संकल्प
- खेत से कार्बन उत्सर्जन घटाने की चुनौती, वैज्ञानिकों ने बताया कैसे बदलेगा खेती का तरीका
- राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जिला जज कैडर के सीनियर जजों के रातों-रात तबादले, देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती
शीशा तोड़कर बाहर निकाले गए मृतक
जानकारी के अनुसार गांव के कृष्ण कुमार सिंह अपने परिवार के साथ शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर दर्शन के लिए सुबह करीब 7 बजे गोंडा से बच्चे का जन्मदिन मनाने निकले थे। बलरामपुर-तुलसीपुर मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को बाहर निकलवाया। लोगों ने कार के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। मृतकों में कृष्ण कुमार सिंह, स्नेहलता, शत्रुहन सिंह (ड्राइवर), उत्कर्स, सौम्या उर्फ लिलि, अनमोल शामिल हैं। गाड़ी से महज शोल्डर बैग बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
