लखनऊ
लखनऊ में शुक्रवार 16 जुलाई को दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज रफ़्तार 14 चक्का ट्रक वैन पर पलट गया। इससे पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में तीन एक ही परिवार के हैं।
हादसा लखनऊ में सीतापुर हाईवे पर इटौंजा-कुर्सी रोड पर टिकरी गांव के पास हुआ। हादसे की वजह ट्रक का ओवरलोड और ओवरस्पीड होना बताया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक व क्लीनर कूदकर मौके से भाग गए। ट्रक में आम लदे थे और वह कुर्सी रोड की तरफ जा रहा था। वहीं, लखनऊ की ओर से ओमनी वैन (UP32DW-2559)आ रही थी। यहां ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक वैन पर पलट गया।
वैन में शव इतनी बुरी तरह फंसे हुए थे कि पहले क्रेन मंगवाकर ट्रक को हटाया गया और फिर वैन को गैस कटर से काट कर शवों को बाहर निकला गया। हादसे में वैन के परखचे उड़ गए। परिवार के सभी लोग अयोध्या दर्शन करके उन्नाव वापस जा रहे थे।
हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और ट्रक के नीचे दबी वैन को निकालने का प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं रहे। घटना के करीब 30 मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी वैन से लाशों को बाहर निकालने का प्रयास किया। बाद में क्रेन को मौके पर बुलाया गया। करीब एक घंटे बाद क्रेन मौके पर पहुंची और फिर वैन के ऊपर पलटे ट्रक को हटाया गया।
इनकी हुई मौत
वैन में 8 लोग सवार थे। जिसमें 5 की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हुए हैं। हादसे में वैन सवार इंद्र बहादुर सिंह (60) ने अपने दो जवान बेटे आर्यन सिंह (18), अजीत सिंह (26) व नाती अरनव (3 साल) को खो दिया। वहीं, दो अन्य पड़ोसी भवानी सिंह (38), दुर्गेश सिंह (26) की मौत हुई है। हादसे में इंद्र बहादुर सिंह, उनका बेटा अनुज सिंह (22), बेटी बबिता गंभीर रूप से घायल हुए। जिनका इलाज CHC में चल रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
