जयपुर
राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत सोमवार को संजीवनी हॉस्पीटल, सिरोही पर डिकॉय कार्यवाही करते हुए अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण करते हुए पाए जाने पर डा. संजीव जैन निवासी सिरोही एवं दलाल कृष्णा कुमारी निवासी उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया। काम में ली गई सोनोग्राफी मशीन एवं सोनोग्राफी रिकॉर्ड भी जब्त किया गया है।
अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक एनएचएम सुश्री अरुणा राजोरिया ने बताया कि मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि संजीवनी हॉस्पीटल, सिरोही पर अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण का कार्य किया जा रहा है। सूचना के पुष्टिकरण के बाद डिकॉय दल गठित किया गया। दल ने डिकॉय गर्भवती महिला को सहयोगी के साथ उक्त संजीवनी हॉस्पीटल पर भेजा।
सुश्री अरुणा राजौरिया ने बताया कि चिकित्सक संजीव जैन एवं दलाल कृष्णा कुमारी के मार्फत डिकॉय गर्भवती महिला से भ्रूण लिंग परीक्षण के नाम पर 45 हजार मांगे। इसके बाद गर्भवती महिला के साथ गई सहयोगी ने दलाल कृष्णा कुमारी को 45 हजार की राशि दी। इस पर चिकित्सक संजीव जैन द्वारा डिकॉय गर्भवती महिला की सोनोग्राफी कर भ्रूण लिंग के बारे में जानकारी दी। इशारा मिलते ही पीबीआई थाने की टीम ने भ्रूण लिंग परीक्षण करते चिकित्सक संजीव जैन एवं दलाल कृष्णा कुमारी को मौके पर ही गिरफ्तार किया।
चिकित्सक एवं दलाल के पास से डिकाय के लिए दी गई हू-ब-हू नंबर के नोट की राशि बरामद की गई। चिकित्सक संजीव जैन से 20 हजार रुपए एवं दलाल कृष्णा कुमारी से 23 हजार रुपए तथा हॉस्पीटल के काउन्टर से सोनोग्राफी शुल्क के दिए दो हजार रुपए बरामद किए । साथ ही काम में ली गई सोनोग्राफी मशीन एवं मौके पर मिला रिकॉर्ड भी जब्त कर लिया गया है। प्रकरण से मुलजिमों से अनुसंधान किया जा रहा है।
यहां पर दें भ्रूण लिंग परीक्षण की सूचना
परियोजना निदेशक पीसीपीएनडीटी एवं सहायक निदेशक अभियोजन पवन कुमार वशिष्ठ ने बताया कि कोई भी व्यक्ति भ्रूण लिंग परीक्षण से संबंधित सूचना विभाग के टोल फ्री नं. 104/108 या वाट्सएप नं. 9799997795 पर दर्ज करा सकता है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- लैंड पूलिंग पर किसानों का बड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय में गरमाई बैठक | 12 गांवों के किसान आमने-सामने, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बैंक में CBI का ‘जाल’… रिश्वत का पूरा खेल ध्वस्त | नोट हाथ में लेते ही ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र रंगे हाथ दबोचे गए
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- अब AI बताएगा कौन बनेगा अगला स्टार | श्रेयस अय्यर जुड़े इस क्रिकेट प्लेटफॉर्म से, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा सीधा मौका
- केक नहीं, पेड़ लगाओ | MPUAT के छात्रों को मिला पर्यावरण बचाने का अनोखा मंत्र, जन्मदिन पर वृक्षारोपण का आह्वान
- मीटर उठा ले गए, फिर मांगे 25 हजार | ACB ने रिश्वत के खेल का किया ‘पावर कट’, JVVNL के AEN समेत दो गिरफ्तार
- रेगिस्तान में पानी बचाने की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान | एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह धाकड़ को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- चार रंग के डिब्बों से बदलेगी सफाई की तस्वीर | उच्चैन कन्या कॉलेज में पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत, छात्राओं ने ली हरियाली और स्वच्छता की शपथ
- RBI का दांव और रुपये की छलांग | एक फैसले ने डॉलर के सामने 50 पैसे मजबूत कर दी भारतीय करेंसी | रेपो रेट को लेकर ये हुआ फैसला
