Computer teachers recruitment
प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों को कम्प्यूटर शिक्षा से जोड़ने के लिए कम्प्यूटर शिक्षकों का नया कैडर सृजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में 10,453 पदों के सृजन और इन पर संविदा आधार पर आवश्यक तत्काल भर्ती के लिए स्वीकृति दे दी है। हालांकि संविदा आधार पर होने वाली भर्ती का बेरोजगार महासंघ ने विरोध किया है।
प्रस्ताव के अनुसार शिक्षा विभाग में 9 हजार 862 पद बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक के और 591 पद वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के सृजित होंगे। बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक के लिए वेतनमान और वांछित योग्यता सूचना सहायक पद के समकक्ष होंगे जबकि वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के लिए वेतनमान और योग्यता सहायक प्रोग्रामर पद के समकक्ष होंगे। बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक के पद प्रतियोगी परीक्षा से भरे जाएंगे। वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के कुल पदों में से 75 प्रतिशत पद सीधी भर्ती और 25 प्रतिशत पद विभाग में कार्यरत बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशकों में से संवीक्षा परीक्षा पास करने पर पदोन्नति के जरिए भरे जाएंगे। वर्तमान में प्रदेश के कुल 10 हजार 680 सरकारी विद्यालयों में आईसीटी लैब संचालित हैं जिनमें से अभी करीब 800 से विद्यालयों में ही अनुदेशक उपलब्ध हैं। शेष विद्यालयों में बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक का एक-एक पद सृजित किया जाएगा। इसके अलावा प्रथम चरण में प्रत्येक जिले और ब्लॉक में सबसे ज्यादा नामांकन वाले उच्च माध्यमिक विद्यालयों और और महात्मा गांधी विद्यालयों में वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के लिए एक-एक पद सृजित किया जाएगा।
यह मिलेगा वेतन
प्रस्ताव के अनुसार कम्प्यूटर अनुदेशक को हर महीने 18 हजार 500 रुपए, वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक को 23 हजार 700 रुपए और पदोन्नति पर आने वाले वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक को 33 हजार 800 रुपए का पारिश्रमिक मिलेगा। जबकि पहले संविदा पर लगे कम्प्यूटर शिक्षकों को महज 2500 रुपए मानदेय दिया जा रहा था। आपको बता दें कि साल 2014 के बाद संविदा आधार पर कार्य कर रहे कम्प्यूटर शिक्षकों को हटा दिया गया था। कम्प्यूटर शिक्षक लम्बे समय से भर्ती को लेकर आन्दोलन कर रहे हैं
पद सृजित होने की यह होगी प्रक्रिया
प्रथम चरण में प्रत्येक जिले एवं ब्लॉक में सर्वाधिक नामांकन वाले उच्च माध्यमिक विद्यालयों तथा महात्मा गांधी विद्यालयों में वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के लिए एक-एक पद सृजित किया जाएगा। वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के कुल पदों में से 75 प्रतिशत पद सीधी भर्ती तथा 25 प्रतिशत पद विभाग में कार्यरत बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशकों में से संवीक्षा परीक्षा उत्तीर्ण करने पर पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे।
ये भी पढ़ें
- ‘खजाना खुल गया’ | RBI ने सरकार को दिया 2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डिविडेंड, मिडिल ईस्ट संकट के बीच मिली बड़ी आर्थिक ताकत
- ‘गौरैया के लिए घर, धरती के लिए जंग’ | भरतपुर में जैव विविधता दिवस पर छात्रों ने उठाई पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी
- 30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’
- ‘धरती बचानी है तो जैव विविधता बचाइए’ | उदयपुर में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों ने ली शपथ
- अटेंडेंस बढ़ाने के नाम पर 20 हजार की ‘डील’ | ACB ने यूनिवर्सिटी के अंदर बिछाया जाल, दो प्रोफेसर रंगे हाथ दबोचे
- भरतपुर हैंडबॉल टीम का चयन पूरा: सब-जूनियर वर्ग में शिशु एकेडमी, जिला स्कूल और गैलेक्सी स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा
- भीलवाड़ा कृषि महाविद्यालय में ‘सृजन-2026’ का भव्य आयोजन | एआई खेती से लेकर जैविक कृषि तक गूंजे नए विचार
- करनाल में गूंजेगा भरतपुर का नाम: मनीष भान सिंह को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
- ‘अब और इंतज़ार नहीं’ | राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा डंडा, सरकार को इस डेट तक दी चुनाव कराने की डेडलाइन
- ‘खेती छिनी तो किसान सड़क पर आ जाएगा’ | मला-रामनगर पंचायतों में बोले पंडित रामकिशन, 26 मई की महारैली के लिए गांव-गांव से जुट रहा समर्थन
बेरोजगार महासंघ का विरोध
बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने मांग मानने के लिए मुख्यमंत्री का अभार जताया है लेकिन साथ ही संविदा आधार पर भर्ती का विरोध भी किया है। उपेन यादव ने कहा कि संविदा आधार पर कम्प्यूटर भर्ती निकालना बिल्कुल गलत निर्णय है। इस निर्णय का हम विरोध करते हैं। उन्होंने संविदा की बजाय नियमित आधार पर भर्तियां निकालकर बेरोजगारों को राहत देने की मांग मुख्यमंत्री से की।
