जयपुर
राजस्थान में पटवारी भर्ती के लिए परीक्षा देने वाले युवाओं के लिए खुशखबर है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी भर्ती परीक्षा में 951 पदों का और इजाफा कर दिया है। अब 5 हजार 378 पदों के लिए सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर को 3 घंटे की दो-दो पारियों में होगी।
पहले 4421 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। इसको लेकर कर्मचारी चयन बोर्ड ने संशोधित भर्ती विज्ञप्ति जारी की है। सरकार ने अब पदों की संख्या बढ़ाकर 5378 कर दी है । इसके लिए 15 जुलाई से 29 जुलाई 2021 तक आवेदन मांगे गए थे।
बोर्ड के चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि 23 अक्टूबर को पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसी तरह, 24 अक्टूबर को भी इसी समय पर दो पेपर होंगे।
RSMSSB परीक्षा में प्रश्न पत्र को चार भागों में वर्गीकृत किया गया है। इस दौरान कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों को 150 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा (Patwari recruitment exam 2021) की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर आप जाकर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा के मुताबिक बोर्ड द्वारा परीक्षार्थी अपने ई प्रवेश पत्र राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट या फिर खुद के SSO ID (Single Sign On) से डाउनलोड कर सकते हैं। अलग प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक खबर या जानकारी पर विश्वास नहीं करें। चयन बोर्ड द्वारा क्षेत्रीय स्तर के मीडिया में जारी खबरों और बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर प्रकाशित विज्ञप्ति को ही अधिकृत माना जाए।
सिर्फ अंतिम आवेदन ही मान्य
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 8,169 ऐसे अभ्यर्थियों को चिन्हित किया है, जिन्होंने पटवारी भर्ती परीक्षा में एक से अधिक आवेदन किए थे। RSMSSB ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर बुधवार को एक नोटिस जारी कर कहा है कि पटवारी भर्ती परीक्षा में बैठने वाले इन अभ्यर्थियों का सिर्फ अंतिम आवेदन ही मान्य होगा।
इन अभ्यर्थियों द्वारा पहले भरे गए सभी आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। अंतिम आवेदन के आधार पर ही परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होगा। निरस्त किए गए और स्वीकार किए गए आवेदनों की सूचना भी नोटिस में प्रकाशित की गई थी। चयन बोर्ड ने कहा है कि अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वह बोर्ड ऑफिस में बिना देरी किए संपर्क कर सकता है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
