जयपुर
बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने किया अनुमोदन
राजस्थान के इंजीनियरिंग कॉलेजों (Engineering collages) को अब विश्वविद्यालयों से जोड़ कर संगठक कॉलेज बना दिया गया है। इसके एक प्रस्ताव को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (Board of governors) की बैठक में पारित भी कर दिया गया है। इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद अब राजस्थान के विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कालेजों की फेकल्टी और लैब का उपयोग अनुसंधान के क्षेत्र में कर सकेंगे। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (Board of governors) की बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार इन महाविद्यालयों को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा और बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर से जोड़ा जाएगा। जबकि बांसवाड़ा स्थित महाविद्यालय को गुरु गोविंदजनजाति विश्वविद्यालय से जोड़ा जाएगा। बाड़मेर महाविद्यालय को प्रस्तावित MBM विश्वविद्यालय से जोड़ा जाएगा।
तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ सुभाष गर्ग की मौजूदगी में वीसी के जरिए हुई बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (Board of governors) की बैठक में प्रोफेसर आर.ए. गुप्ता कुलपति, राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा, प्रो.अम्बरिष शरण विद्यार्थी, कुलपति, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर, आई.आई.एस.सी.बैंग्लोर के प्रो.एन.सी.शिवप्रकाश, प्रो.संदीप संचेती, कुलपति, मारवाड़ी विश्वविद्यालय, राजकोट, डाॅ. गुणवंत शर्मा एमएनआईटी, जयपुर,हेमन्त बोहरा, सी.एम.डी. बोहरा इंडस्ट्रीज, प्रो. एम.पी. पूनिया वाईस चेयरमैन ऑल इंडिया कौंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन, प्रो. डीएस. हुडा, प्रो. गुरूजम्भेश्वर, विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, हिसार, प्रोफेसर आर.एस.राठौड, डीन हरियाणा विश्वकर्मा स्किल विश्वविद्यालय, गुड़गाॅव, प्रो. उपेन्द्र पन्डेल एमएनआईटी, जयपुर, महेन्द्र चौधरी,एमएनआईटी, जयपुर मौजूद रहे।
आपको बता दें कि सीएम अशोक गहलोत की बजट घोषणा 2021-22 की अनुपालना में सोसायटी मोड पर चल रहे सरकारी कॉलेजों को एसएएफएस मोड से हटाकर रेगुलर किया गया था। विशेषज्ञों का का मानना है कि सरकार के इस कदम से इनमें पढ़ रहे युवाओं को खासा फायदा होगा।
ये भी पढ़ें
- पदोन्नति के साथ नई तैनाती: राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | 52 डिप्टी एसपी के तबादले, कई को मिली अहम यूनिट्स की कमान; यहां देखें पूरी लिस्ट
- विकलांग मां और मंदबुद्धि पिता की बेटियों की शादी पर संकट | मुस्कान संस्था बनी उम्मीद की किरण, 31,000 रुपये की सहायता से भरा घर
- समरसता और सेवा का संगम | केशव नगर में विहिप सेवा विभाग का प्रशिक्षण व सम्मान समारोह आयोजित
- हरियाणा की जिला न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल | हाई कोर्ट ने किए 49 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, तुरंत नए पदभार संभालने के आदेश
- हरियाणा सरकार ने DA-DR बढ़ाकर 60% किया | 4 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को फायदा, जानें कब से मिलेगा एरियर
- बिहार में रिश्वत लेते पकड़ा गया यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट रजिस्ट्रार… और खुल गया ‘ऊपर’ तक का खेल | 2.5 लाख की डील में VC का नाम, ऑडियो रिकॉर्डिंग से मचा हड़कंप
- रेलवे में बड़ा बदलाव… अब बीमारी भी नहीं रोकेगी प्रमोशन | डी-कैटेगराइज्ड कर्मचारियों की पुरानी सेवा भी जुड़ेगी, ग्रुप ‘बी’ तक का रास्ता साफ
- बैंक की एक लाइन… और कब्र तक पहुंच गया भाई! | 20 हजार के लिए बहन का कंकाल कंधे पर रख बैंक में जा धमका
- 25 ओवर में चौकों-छक्कों की बरसात, 2 मैचों में पलटे समीकरण | बैंकर्स और गोपालगढ़ क्लब की धमाकेदार जीत, टूर्नामेंट में बढ़ा रोमांच
- भुसावर में ‘गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करो’ की गूंज | महिलाओं की अगुवाई में निकली जनजागरण रैली, SDM को सौंपा ज्ञापन
