अजमेर
रीट और कॉलेज लेक्चरर भर्ती परीक्षा तिथियों में टकराव की असमंजस की स्थिति अब खत्म हो चुकी है। आरपीएससी ने कॉलेज लेक्चरर-2020 प्रतियोगी परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार कॉलेज लेक्चरर की परीक्षा 26 सितंबर को आयोजित नहीं होगी। दरअसल इस दिन यानी 26 सितंबर 2021 को रीट की परीक्षा आयोजित होगी। इससे इन दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों मेँ टकराव हो रहा था।
राजस्थान लोक सेवा आयोग के ओर से 24 जून को जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कॉलेज शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षा 22 सितंबर से ही शुरू होगी, लेकिन अब इसका समापन 6 अक्टूबर को होगा। पूर्व में यह परीक्षा 4 अक्टूबर को पूरी होने वाली थी। आयोग राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 26 सितंबर को ली जाने वाली रीट के दिन पेपर नहीं आयोजित करेगा।
आयोग सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि आयोग द्वारा 22 सितंबर 2021 से 04 अक्टूबर 2021 तक आयोजित की जाने वाली सहायक आचार्य (काॅलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2020 का आयोजन अब उक्त दिनांक के स्थान पर 22 से 25 सितंबर 2021 एवं 27 सितंबर 2021 से 06 अक्टूबर 2021 तक किया जाएगा। इस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा। अब 22 से 25 सितंबर तक परीक्षा होगी, 26 सितंबर को पेपर नहीं होगा। इस दिन रीट का आयोजन होने जा रहा है। आयोग ने रीट के अगले दिन से 27 से 6 अक्टूबर तक वापस पेपर रखना तय किया है।
918 पदों पर 1.5 लाख अभ्यर्थी
आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के 918 पदों पर भर्ती के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती में ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों काे आयु सीमा और शुल्क में रियायत का फायदा देते हुए पुन: आवेदन पत्र लिए जा चुके हैं। इस परीक्षा में 14 हजार अभ्यर्थी ईडब्ल्यूएस के जुड़े हैं। ऐसे में लगभग 1.5 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
