नई दिल्ली
अब 171 पाठ्यक्रम पढ़ सकेंगे ऑनलाइन
यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने देश की 38 यूनिवर्सिटीज को ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम के लिए मंजूरी दे दी है। अब यह सभी 38 विश्वविद्यालय यूजीसी की अनुमति के बिना भी फुलफ्लेज ऑनलाइन प्रोग्राम शुरू कर सकते हैं। UGC की ओर से जारी लिस्ट की मुताबिक ऑनलाइन डिग्री कोर्सेस की पेशकश करने वाली यूनिवर्सिटीज में 15 डीम्ड, 13 स्टेट और तीन सेंट्रल यूनिवर्सिटी शामिल हैं। इसके अलावा ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और मणिपाल यूनिवर्सिटी समेत तीन प्राइवेट यूनिवर्सिटी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इन सभी इंस्टीट्यूट को मिलाकर अभी 171 पाठ्यक्रमों की मंजूरी दी गई है। इनमें सबसे ज्यादा 11 इंस्टीट्यूट तमिलनाडु के शामिल हैं, जिसे 72 पाठ्यक्रमों की मंजूरी दी गई है।
इन केंद्रीय विश्वविद्यालयों को मिली है मंजूरी
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में जामिया मिलिया इस्लामिया को मंजूरी मिली है। यहां ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में मास्टर ऑफ आर्ट्स (शिक्षा) और मास्टर ऑफ आर्ट्स (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) पाठ्यक्रम को शामिल किया गया है। इस सूची में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को भी जगह मिली है। यहां पर संस्कृत में मास्टर ऑफ आर्ट्स पाठ्यक्रम को मान्यता दी गई है। वहीं, मिजोरम विश्वविद्यालय को चार ऑनलाइन डिग्री कार्यक्रम शुरू करने की अनुमति दी गई है।
आपको बता दें कि यूजीसी ने पहले शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए ऑनलाइन कार्यक्रमों की पेशकश करने के इच्छुक उच्च शिक्षा संस्थानों से आवेदन मांगे थे। इसमें सिर्फ उन्हीं यूनिवर्सिटी के आवेदन स्वीकार किए गए थे, जो यूजीसी के नियमों के अनुसार एनएएसी या एनआईआरएफ रैंकिंग क्राइटेरिया का पालन करते हैं।
ऑनलाइन होगी 40 प्रतिशत पढ़ाई
इससे पहले यूजीसी ने कोरोना महामारी के कारण बने हालातों को देखते हुए स्टूडेंट्स को उनकी पढ़ाई में मदद करने के लिए पहले से ही एक सामान्य पाठ्यक्रम के 40 प्रतिशत तक ऑनलाइन पढ़ाने की अनुमति दी थी।
ये भी पढ़ें
- आर्थिक संकट में सियासी कटौती का फैसला | हिमाचल में CM से MLA तक सैलरी का हिस्सा 6 महीने के लिए स्थगित
- विचारों की विरासत को मिला नया मंच | ठा. देशराज सिंह सोगरवाल की पुण्यतिथि पर बनी विचारधारा की नई टीम
- Haryana News: 2 लाख की रिश्वत पर फंसा सिस्टम का पहिया | ACB के जाल में IAS का रीडर, गनौर में रंगे हाथों गिरफ्तारी
- अक्षय तृतीया पर भुसावर में धर्म की गूंज | परशुराम जन्मोत्सव में सजेगा आस्था का भव्य उत्सव
- सैनी समाज की बड़ी पहल | भुसावर में 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां जोरों पर
- लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
- DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ
- संदिग्ध मौत पर उठा सियासी-सामाजिक तूफान | विनीत प्रकरण की जांच बदली, अब डीएसपी करेंगे पड़ताल
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
