कोटा विश्वविद्यालय की डॉ. मीनू माहेश्वरी बनीं प्रमुख वक्ता, महाराष्ट्र में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में दिया व्याख्यान

कोटा 

कोटा विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मीनू माहेश्वरी ने डॉ. होमी भाभा स्टेट यूनिवर्सिटी, महाराष्ट्र सरकार के सिद्धनम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, रिसर्च एंड एंटरप्रेन्योरशिप एजुकेशन द्वारा आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) में बतौर मुख्य वक्ता भाग लिया।

राजस्थान विधानसभा में हंगामे का हाईवोल्टेज ड्रामा, स्पीकर देवननी की आंखों में आए आंसू, डोटासरा बोले- साबित कर दो, राजनीति छोड़ दूंगा | गीता की कसम तक पहुंची सियासत

उन्होंने “परिकल्पना निर्माण एवं परीक्षण” विषय पर अपने गहन शोध और विशेषज्ञता को साझा किया। कार्यक्रम में देशभर से जुड़े शिक्षाविदों और शोधार्थियों को संबोधित करते हुए परिकल्पना की परिभाषा, महत्व, प्रकार, परिकल्पना निर्माण की चुनौतियों, और परीक्षण की तकनीकों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने नॉमिनल स्केल, ऑर्डिनल स्केल, इंटरवल स्केल और रेशो स्केल जैसी मापनीय विधियों को उदाहरणों सहित समझाया।

डॉ. माहेश्वरी ने पैरामेट्रिक एवं नॉन-पैरामेट्रिक परीक्षणों की व्याख्या करते हुए बताया कि विभिन्न प्रकार के डेटा पर कौन से सांख्यिकी परीक्षण उपयुक्त होते हैं। उन्होंने सार्थकता परीक्षण और प्रमाप त्रुटियों के पहलुओं को भी विस्तार से स्पष्ट किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए, उन्होंने परिकल्पना निर्माण और परीक्षण से जुड़ी जटिल अवधारणाओं को सरल भाषा में समझाया। उनके व्याख्यान को संस्थान के निदेशक द्वारा सराहा गया, जिन्होंने कहा कि डॉ. माहेश्वरी ने शोध की इस जटिल प्रक्रिया को अत्यंत सहज और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे सभी प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

साल में एक नहीं, दो बार होगी CBSE 10वीं की परीक्षा | जानें कब से बदल जाएगा परीक्षा का पूरा सिस्टम

संध्या काल में संघर्ष: राजस्थान में विश्वविद्यालय पेंशनर्स का महाधरना, न्याय की गुहार, सरकार से समाधान की मांग

राजस्थान विधानसभा में हंगामे का हाईवोल्टेज ड्रामा, स्पीकर देवननी की आंखों में आए आंसू, डोटासरा बोले- साबित कर दो, राजनीति छोड़ दूंगा | गीता की कसम तक पहुंची सियासत

PNB में लूट का ब्लॉकबस्टर सीन – लुटेरा बैग में 10 लाख कैश भरकर भागने ही वाला था, तभी हुआ ऐसा कि उड़ गए होश

जज बनने का सपना चकनाचूर! 366 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, एक भी नहीं हुआ पास

राजस्थान में फोन टैपिंग पर फिर सियासी धमाका, गुस्साए किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी ही सरकार को फिर ललकारा और कर दिया यह नया दावा, मच गया बवाल

रेलवे भर्ती घोटाला: फर्जी पहचान, डमी कैंडिडेट और 15 लाख की रिश्वत, CBI ने  रेलवे के तीन अफसरों सहित  6 के खिलाफ दर्ज किया केस | राजस्थान के इन जिलों में छापे

PNB में यूनिवर्सिटी के बैंक खाते से 1.58 करोड़ का फर्जीवाड़ा, जांच में जुटी पुलिस

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें