जयपुर
राजस्थान (Rajasthan) के शिक्षा विभाग (Education Department) में कार्यरत हजारों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने विभाग के 11911 कर्मचारियों को पदोन्नत कर दिया है। डीपीसी करने के निर्देशों के बाद बुधवार को इन पदोन्नत कर्मचारियों की सूचियां जारी की गईं। पदोन्नति पाने वालों में प्रिंसिपल, वाइस प्रिसिंपल, उप जिला शिक्षाधिकारी, पुस्ताकलय अध्यक्ष और अन्य शिक्षक शामिल हैं।
शिक्षा मंत्री बोले- डीपीसी की प्रक्रिया अभी नहीं रुकेगी
शिक्षा विभाग में डीपीसी पिछले काफी से समय से अटकी हुई थी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Education Minister Madan Dilawar) ने अधिकारियों को डीपीसी तुरंत करने के निर्देश दिए थे। मदन दिलावर ने कहा कि डीपीसी की प्रक्रिया अभी रुकेगी नहीं तथा विभाग में शेष रही पदोन्नति की सूचियां भी शीघ्र ही जारी की जाएंगी। इसके बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पदोन्नत हुए सभी कार्मिकों को शीघ्र ही पदस्थापन कर दिया जाएगा।
किन पदों पर कितने कर्मचारियों की हुई पदोन्नति
- प्रिंसिपल – 485
- वाइस प्रिंसिपल- 88
- उप जिला शिक्षा अधिकारी- 24
- ग्रेड 1 पुस्तकालय अध्यक्ष- 20
- 2021-22 शिक्षक- 3564
- 2022-23 शिक्षक- 6966
- शारीरिक शिक्षक- 663
- पुस्तकालय अध्यक्ष- 93
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
APO चल रहे राजस्थान लेखा सेवा के अधिकारियों को मिली पोस्टिंग | जानें किसको कहां लगाया
मथुरा में भीषण एक्सीडेंट, भरतपुर के चार दोस्तों की मौत | एक बाइक पर ही जा रहे थे कॉलेज
दिल्ली-NCR बना ‘गैस चैंबर’, बढ़ते प्रदूषण के बाद GRAP-4 लागू | जानें किन-किन चीजों पर लगा प्रतिबंध
BSNL ने लॉन्च की भारत की पहली Satellite-to-Device सर्विस, जानिए कैसे करेगी काम
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
