अब मनचाही पोस्टिंग नहीं: हिमाचल में तबादले का नया नियम लागू | तीन पोस्टिंग का रिकॉर्ड देखे बिना नहीं होगा तबादला

शिमला 

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में अब शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों को मनचाही जगह पर आसानी से तबादला नहीं मिल सकेगा। राज्य सरकार ने तबादला प्रक्रिया में नए नियम लागू करते हुए स्पष्ट किया है कि अब किसी भी कर्मचारी का तबादला प्रस्ताव तैयार करने से पहले उसकी पिछली तीन पोस्टिंग का पूरा रिकॉर्ड देखा जाएगा।

जयपुर में सड़क पर दौड़ी मौत | बेकाबू डंपर ने एक किलोमीटर तक रौंदे 10 वाहन, 14 की मौत, कई गंभीर घायल

कार्मिक विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बाद सोमवार को स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों और उपनिदेशालयों को आदेश जारी किए हैं। साथ ही एक अनिवार्य प्रोफार्मा भी भेजा गया है, जिसे तबादला प्रस्ताव के साथ भरना आवश्यक होगा।

आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारी या विभाग जब भी तबादला प्रस्ताव भेजेगा, तो उसे पहले इस प्रोफार्मा में कर्मचारी की सेवा अवधि, तैनाती स्थान, पिछली पोस्टिंग की अवधि और यदि पहले म्यूचुअल या रोटेशन के आधार पर ट्रांसफर हुए हों, उसकी जानकारी देनी होगी। इसके बाद ही सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन लिया जा सकेगा।

सरकार ने यह बदलाव तबादला प्रक्रिया में पारदर्शिता और रोक-टोक कम करने के उद्देश्य से किया है। निर्देश में यह भी कहा गया है कि आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सबसे ज्यादा असर शिक्षा विभाग में पड़ेगा, जहां म्यूचुअल तबादले और एक-दूसरे स्कूलों में बार-बार ट्रांसफर की प्रवृत्ति काफी बढ़ गई थी। अब विभाग हर तबादला प्रस्ताव में यह देखेगा कि कर्मचारी कितने समय कहाँ रहा और क्या वाकई तबादले की आवश्यकता है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘मुझे हाईकोर्ट जज बना दो!’ | सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा— न्याय व्यवस्था का मज़ाक मत उड़ाओ

जयपुर में सड़क पर दौड़ी मौत | बेकाबू डंपर ने एक किलोमीटर तक रौंदे 10 वाहन, 14 की मौत, कई गंभीर घायल

’10 लाख मंजूर कर… वरना अंजाम भुगत’ | जयपुर में VDO ने फांसी लगाई, सरपंच व महिला अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप

भरतपुर से मानवीयता की सबसे सुंदर खबर | 10 साल की जुदाई… एक पल का आलिंगन… और आंखों में भर आया पूरा ब्रह्मांड

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।