UPHESC Assistant Professor Jobs 2021
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पहले फेज की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। 49 विषयों के लिए भर्ती पहले फेज की परीक्षा 26 मई को आयोजित होनी थी। कोविड-19 संक्रमण के खतरे और कोरोना कर्फ्यू के कारण स्थगित किया गया है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) ने दो हजार से ज्यादा पदों के लिए ये भर्ती निकाली थी। विज्ञापन संख्या-46 व 50 के तहत 49 विषयों के लिए उत्तर प्रदेश के एडेड कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों भर्ती के लिए पहले फेज की लिखित परीक्षा भर्ती परीक्षा 26 मई को आयोजित होनी थी।
1 लाख से ज्यादा आए थे आवेदन
इस भर्ती से कुल 2003 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भरे जाएंगे। जिसके ऑनलाइन आवेदन 13 अप्रेल को शुरू हुए थे और करीब 1 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किए थे। परीक्षा चार चरणों में होनी थी।
ये भी पढ़ें
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल
आयोग की सचिव डॉ. वंदना त्रिपाठी के अनुसार , कोरोना वायरस की स्थिति ठीक होने या सुधार होने पर असिस्टेंट प्रोफेसर पद की परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। सभी आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे यूपीएचईएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.uphesconline.org पर नजर बनाए रखें।
वैकेंसी डीटेल्स
हिंदी 162, रसायन विज्ञान में 159, भूगोल में 142, अंग्रेजी में 133, बीएड में 113, राजनीतिशास्त्र में 109, समाजशास्त्र में 102, अर्थशास्त्र 100 पद, उद्यान विज्ञान में 7, उर्दू में 10, कृषि अभियंत्रण में 8, कृषि अर्थशास्त्र में 7, कृषि प्रसार में 11, कृषि रसायन में 11, कृषि वनस्पति में 7, कृषि सांख्यिकी में 6, गृह विज्ञान में 12, चित्रकला में 4, जैव रसायन में 1, दर्शनशास्त्र में 6, समेत कई विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद खाली हैं।
