जयपुर
राजस्थान के सभी विश्वविद्यालयों में 12 सितंबर से 16 सितंबर तक कोई परीक्षा नहीं होगी। उच्च शिक्षा शासन सचिव एम एल मीणा की ओर से बुधवार को जारी किए गए आदेश में विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षाओं को री-शेड्यूल करें।
उच्च शिक्षा विभाग ने यह कदम पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के मद्देनजर उठाया है। आपको बता दें कि राजस्थान में 13 सितंबर से 15 सितंबर तक पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा होने वाली है। विश्वविद्यालय परीक्षाओं को री-शेड्यूल करने के आदेशों के बाद इससे सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में बैठने वाले अभ्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। छात्र विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद बुधवार को ने प्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालय को परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने के आदेश दिए।
राजस्थान विवि ने स्थगित की कई परीक्षाएं
राजस्थान विश्वविद्यालय (Rajasthan University) ने 8 सितंबर, 11 सितंबर के साथ ही 13 से 16 सितंबर तक होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित (exams postponed) कर दी हैं। इनमें यूजी, पीजी, व्यावसायिक और सेमेस्टर के नियमित, पूर्व और स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की परीक्षाएं (UG, PG, Vocational and Semester Exams for Regular, Pre and Self-employed candidates) शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन (university administration) जल्द ही इन सभी परीक्षाओं की नई तारीख घोषित करेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय 8 सितंबर को होने वाली पीटीईटी परीक्षा, 11 सितंबर को संवत्सरी के अवकाश और 13 से 16 सितंबर तक होने वाली एसआई सहित कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के कारण लिया है। जिससे विद्यार्थी इन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो सके।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर का ‘अपना घर’ अब बिहार में भी बनेगा सहारा | 4 शहरों में खुलेंगे सेवा केंद्र, मॉडल देखने पहुंच रहा सरकारी दल
- भरतपुर की सड़कों पर उतरी पर्यावरण की ‘हरी सेना’ | 9 झांकियां, गौरैया बचाओ अभियान और हजारों कदमों ने दिया बड़ा संदेश
- लैंड पूलिंग पर किसानों का बड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय में गरमाई बैठक | 12 गांवों के किसान आमने-सामने, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बैंक में CBI का ‘जाल’… रिश्वत का पूरा खेल ध्वस्त | नोट हाथ में लेते ही ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र रंगे हाथ दबोचे गए
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- अब AI बताएगा कौन बनेगा अगला स्टार | श्रेयस अय्यर जुड़े इस क्रिकेट प्लेटफॉर्म से, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा सीधा मौका
- केक नहीं, पेड़ लगाओ | MPUAT के छात्रों को मिला पर्यावरण बचाने का अनोखा मंत्र, जन्मदिन पर वृक्षारोपण का आह्वान
- मीटर उठा ले गए, फिर मांगे 25 हजार | ACB ने रिश्वत के खेल का किया ‘पावर कट’, JVVNL के AEN समेत दो गिरफ्तार
