जयपुर
राजस्थान के नगरीय विकास विभाग ने करीब दो सौ सिविल इंजीनियर्स के पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। विभागीय पदोन्नति समिति की हाल ही में हुई मीटिंग में इन इंजीनियर्स के प्रमोशन की सिफारिश की गई थी।
जिन इंजीनियर्स का प्रमोशन किया गया है उनमें 60 AEN को वेतन शृंखला 15600-39100 ग्रेड पे 6600 में XEN के पद पर पदोन्नति दी गई है जबकि 140 JEN को वेतन शृंखला 15600-3900 ग्रेड पे 5400 में AEN पद पदोन्नति दी गई है।
पदोन्नति सूची के अनुसार इसमें कई इंजीनयर्स ऐसे हैं जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं और कुछ का निधन हो चुका है। पदोन्नति प्रक्रिया में विलम्ब होने के कारण अपनी सेवाकाल में वे इसका लाभ नहीं ले सके थे।
पदस्थापन के आदेश बाद में होंगे जारी
नगरीय निकाय विभाग के संयुक्त शासन सचिव तृतीय अवधेश सिंह के हस्ताक्षरों से जारी आदेशों के अनुसार सभी पदोन्नत इंजीनियर्स को निर्देशित किया गया है कि वे वर्तमान पदस्थापन पर ही कार्यग्रहण करें। इन सभी का पदस्थापन कहां होगा, इसके आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
इनका रोका प्रमोशन
प्रमोशन की सूची के अनुसार AEN सतीश शारदा का XEN पद पर और JEN रामेश्वर प्रसाद शर्मा और ब्रह्मलाल शर्मा का AEN पद पर प्रमोशन को उनके निलंबित होने के कारण रोक लिया गया है। नीचे देखें पदोन्नत इंजीनियर्स की सूची:
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- एमपीयूएटी उदयपुर में ‘संघर्ष, शिक्षा और सफलता’ विषय पर इंटरैक्टिव कार्यक्रम, डीन डॉ. एल. एन. महावर ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास और अनुशासन का संदेश
- ‘एक निर्णय, अनेक जीवन’ का संदेश: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने ली अंगदान की शपथ
- दर्जनों परीक्षाओं में नहीं मिली सफलता, 25 लाख में खरीदा JEN भर्ती का पेपर… JEN बना, प्रमोट होकर AEN पहुंचा, अब SOG ने दबोच लिया
- ब्रजभाषा, राष्ट्रभक्ति और हास्य से गूंजा भरतपुर, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में साहित्य साधकों का भव्य सम्मान
- राहुवास में गूंजेगी अखंड रामधुनी, 76वें महोत्सव में उमड़ेगी श्रद्धा की सरिता, 6 अगस्त तक कई धार्मिक आयोजन
- खनन माफिया से मिलीभगत; ASI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच में खुल सकते हैं और नाम, विभाग में मचा हड़कंप
- ‘इतनी कमाई चाहिए…’ क्या अब डॉक्टरों को भी दिए जा रहे हैं सेल्स टारगेट?
- भुसावर में प्रजापति समाज के सैकड़ों मेधावियों और नवचयनित युवाओं का हुआ भव्य सम्मान
- एमपीयूएटी से उठी नशामुक्त भारत की हुंकार, मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ, PM मोदी का संदेश बना अभियान की ताकत
- Friendship Day पर प्रकृति से निभाई दोस्ती, कोटा में सैकड़ों पौधों के साथ लिया हरियाली का संकल्प
