करौली
करौली में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष पर निकाली जा रही रैली पर (Stone pelting on Hindu New Year rally) कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। हिंदू संगठनों की ओर से निकाली जा रही बाइक रैली पर पथराव के बाद माहौल तनाव पूर्ण हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने आधा दर्जन दुकानों में आग लगा दी। दो बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। पथराव में करीब 42 लोगों के घायल होने की सूचना है। पथराव में कोतवाली थाना अधिकारी समेत 4 पुलिसकर्मी हुए घायल हो गए हैं।
पथराव और आगजनी की घटना में 42 लोगों के घायल होने की सूचना है। तनाव की स्थिति को देखते हुए शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जयपुर से भरी पुलिस जाप्ता भेजे जाने की सूचना है।
हिंदू संगठनों की ओर से निकाली जा रही बाइक रैली पर पथराव की यह घटना ताबे की टोरी हटवारा बाजार में हुई। घटना से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के बाहर 5-6 थड़ियों में आग लगा दी। पथराव में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायल एक व्यक्ति को जयपुर रेफर किया गया है।
बाजार में अफरा तफरी
घटना के बाद करौली का बाजार बंद हो गया है। पथराव की वजह से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। इस दौरान कुछ लोगों ने छह से ज्यादा दुकान और दो बाइक में आग लगा दी। आग से दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। सूचना पर एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया भी मौके पर पहुंच गए। शर में भारी पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया है। पुलिस स्थानीय लोगों से समझाइश कर रही है। लोगों ने पुलिस पर भी कई आरोप लगाए हैं।आगजनी पर काबू पाने के दमकल जुटी हुई है।
एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया ने बताया कि नव नवसंत्सर के मौके पर हिंदू संगठनों की ओर से बाइक रैली निकाली जा रही थी। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जैसे ही हटवाड़ा बाजार में पहुंची, कुछ बदमाशों ने उस पर पथराव कर दिया। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। पथराव से कुछ लोगों को चोट भी लगी।
इंटरनेट सेवाएं बंद
जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने 3 अप्रैल रात 12 बजे तक जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश जारी कर दिए। कलेक्टर ने कहा- SP ने तनाव के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने से माहौल बिगड़ने की आशंका जताई थी।
तनाव के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जयपुर से 50 पुलिस अधिकारियों सहित 600 से अधिक पुलिसकर्मियों को भेजा गया है। इसके साथ ही ADG संजीव नार्झरी, IG भरत मीणा, DIG राहुल प्रकाश एवं करौली के पूर्व SP मृदुल कछवाहा को भेजा गया है। IG भरतपुर प्रसन्न कुमार खमेसरा व IG कानून व्यवस्था भरत मीणा भी मौके पर पहुंच गए। ADG कानून-व्यवस्था हवा सिंह घुमरिया ने की शांति की अपील है।
गहलोत ने की शांति की अपील
राजस्थान के करौली में हिंसा की घटना को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने DGP से बात कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस को हर उपद्रवी से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री गहलोत ने आमजन से अपील की है कि शांति बनाए रखें एवं कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
करौली में हुई घटना को लेकर डीजी, पुलिस से बात कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली है। पुलिस को हर उपद्रवी से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। मैं आमजन से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 2, 2022
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- एमपीयूएटी उदयपुर में ‘संघर्ष, शिक्षा और सफलता’ विषय पर इंटरैक्टिव कार्यक्रम, डीन डॉ. एल. एन. महावर ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास और अनुशासन का संदेश
- ‘एक निर्णय, अनेक जीवन’ का संदेश: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने ली अंगदान की शपथ
- दर्जनों परीक्षाओं में नहीं मिली सफलता, 25 लाख में खरीदा JEN भर्ती का पेपर… JEN बना, प्रमोट होकर AEN पहुंचा, अब SOG ने दबोच लिया
- ब्रजभाषा, राष्ट्रभक्ति और हास्य से गूंजा भरतपुर, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में साहित्य साधकों का भव्य सम्मान
- राहुवास में गूंजेगी अखंड रामधुनी, 76वें महोत्सव में उमड़ेगी श्रद्धा की सरिता, 6 अगस्त तक कई धार्मिक आयोजन
- खनन माफिया से मिलीभगत; ASI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच में खुल सकते हैं और नाम, विभाग में मचा हड़कंप
- ‘इतनी कमाई चाहिए…’ क्या अब डॉक्टरों को भी दिए जा रहे हैं सेल्स टारगेट?
- भुसावर में प्रजापति समाज के सैकड़ों मेधावियों और नवचयनित युवाओं का हुआ भव्य सम्मान
- एमपीयूएटी से उठी नशामुक्त भारत की हुंकार, मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ, PM मोदी का संदेश बना अभियान की ताकत
- Friendship Day पर प्रकृति से निभाई दोस्ती, कोटा में सैकड़ों पौधों के साथ लिया हरियाली का संकल्प
