जींद (हरियाणा)
हरियाणा के जींद जिले के कस्बा सफीदों में 27 जुलाई मंगलवार सुबह करीब पौने 9 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और शामली के रहने वाले थेऔर एक एक स्थानीय निवासी था। हादसा सुबह उस वक्त हुआ, जब चारों युवक काम पर जा रहे थे। रास्ते में कस्बे के गवर्नमेंट कॉलेज के पास इनकी बाइक की एक ट्रक से टक्कर हो गई। इनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिसके चलते चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर जिले के गांव खरड़ निवासी 18 वर्षीय शुभम, मुजफ्फरनगर जिले के ही निरमाना गांव के 19 वर्षीय सुमित, शामली जिले के गांव मतलावली निवासी 21 वर्षीय मनीष और सफीदों के खेड़ा खेमावती गांव के 37 वर्षीय अशोक के रूप में हुई है।
चारों युवक पिल्लूखेड़ा के गांव मल्लार के ठेकेदार सुनील पांचाल के माध्यम से रणजीत सिंह की हैचरी पर वेल्डिंग और लोहे का काम करते थे। शुभम, सुमित और मनीष तीनों दोस्त थे और पिछले काफी समय से सफीदों में ही हैचरी में वेल्डिंग समेत लोहे का दूसरा काम करते थे।
मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि चारों युवक बाइक के टकराने के बाद ट्रक के नीचे आ गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उनकी पहचान की गई और उनके परिवार को सूचित किया गया। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
घर में अकेला कमाने वाला था अशोक
खेड़ा खेमावती गांव के भारत ने बताया कि हादसे में मारा गया उसका चचेरा भाई अशोक परिवार में इकलौता कमाने वाला था। वह अपनी बाइक पर अपने साथियों के साथ काम पर जा रहा था। अशोक के पीछे अब उसकी पत्नी, मां और दो बेटे (बड़ा 5 साल का तो छोटा 4 साल का) हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Himachal News: एक आदेश से बदली कई जिलों की न्यायिक कमान, बड़े स्तर पर जजों के तबादले | किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
- 32 साल पुरानी व्यवस्था पर फिर सवाल, कुम्हेर बाल विकास परियोजना में किसके आदेश चलेंगे? | विभागीय फैसलों ने बढ़ाया प्रशासनिक असमंजस
- गणेशजी के रंगों में सजेगा भरतपुर, उम्र की कोई बंदिश नहीं; एक ही मंच पर दिखेगी हर पीढ़ी की कला
- महाराष्ट्र में भीषण एक्सीडेंट; एक झटके में उजड़ गए कई परिवार… मजदूरों से भरी जीप ट्रक से टकराई, 6 महिला और 3 बच्चों समेत 9 की मौत
- सोते हुए मां- तीन बेटियों के सिर बेरहमी से कुचल दिए, सुबह दूध लिया… पिता को चाय भी पिलाई | जयपुर के इस हत्याकांड ने सबको हिला दिया
- 1150 डॉक्टरों की इंटर्नशिप पर उठा ऐसा सवाल, जिसे अब राजस्थान सरकार को जवाब देना होगा | स्टाइपेंड को लेकर चिकित्सक संघ ने खोला मोर्चा
- 1 जुलाई 2022 से अटका डीए, 5 किस्तों पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा दखल; सरकार को अब 6 हफ्ते में करना होगा फैसला
- 75 लाख की टैक्स चोरी का नोटिस, निपटाने के लिए 5 लाख की डील; 3 लाख लेते ETO और CA को ACB ने दबोचा
- भरतपुर की अंडर-23 टीम के लिए 13 सितंबर को ट्रायल, दस्तावेजों की यह शर्तें पूरी करना जरूरी
