गहलोत सरकार ने सोमवार रात एकबार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। सरकार ने 75 RAS अफसरों के तबादले कर दिए। कई जिलों के उपखण्ड अधिकारियों को भी बदला गया है। माना जा रहा है कि ज्यादातर तबादले कांग्रेस विधायकों एवं मंत्रियों की डिजायर पर किए गए हैं।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार तबादला सूची में कई SDM और ADM को भी बदला गया है। वहीं पांच अक्टूबर को जो तबादला सूची जारी हुई थी उनमें से कुछ RAS अधिकारीयों के तबादले निरस्त कर दिए गए हैं।
तबादला सूची के अनुसार सर्कार ने कुछ RAS को पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा है और कुछ को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। सरकार ने सभी अधिकारीयों को तत्काल नवीन पद ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। नीचे देखिए पूरी लिस्ट:
दौसा जिला परिषद के सीईओ शिवचरण मीना को मंत्री की नाराजगी भारी पड़ी है। सरकार ने उनका तबादला कर दिया है। उनका तबादला ए़डीएम टोंक के पद पर किया। सीएम गहलोत ने मंत्री की नाराजगी के बावजूद शिवचरण मीना को एक तरह से सरकार ने प्राइम पोस्ट दी है।
सीएम गहलोत कांग्रेस विधायकों एवं पदाधिकारियों की मांग के आधार पर ही अफसर लगाए है। सीएम गहलोत ने कुछ दिन पहल 207 आरएएस अफसरों का तबादला किया था। इसके बाद यह दूसरी बड़ी तबादला सूची जारी की है।