जयपुर
पुलिस आमजन की FIR दर्ज करने में कितनी टालमटोल करती है, इसका एक नमूना राजस्थान में देखने को मिला। यहां का एक युवक एक मामले में पुलिस के पास FIR दर्ज कराने गया, लेकिन राजस्थान पुलिस उसे साधारण पीड़ित समझ टालमटोल करती रही और उस युवक को टरका दिया।
हुआ ये कि राजस्थान में एक युवक की एक नई बाइक चोरी हो गई तो वह पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराने गया, लेकिन पुलिस ने बिना रिपोर्ट दर्ज किए उसे टरका दिया। इस पर युवक ने छत्तीसगढ़ में अपने मामा IG को आपबीती बताई। IG मामा ने तुरंत उसकी शिकायत लेकर ट्वीट किया। इसके बाद तो राजस्थान पुलिस सक्रिय ही नहीं हो गई, उसने FIR भी दर्ज की और 24 घंटे में चोरी गई बाइक को भी बरामद कर लिया।
मामला राजस्थान के नगौर जिले के कुचामन का है। यहां के नीरज मेघवाल की बाइक शनिवार रात को उसके घर से चोरी हो गई थी। बाइक चोरी होने के बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। लेकिन यहां पर पुलिस टालमटोल करती रही। जब काफी समय तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो परेशान युवक ने इस बात की जानकारी अपने मामा को दी। युवक के मामा रतनलाल डांगी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बतौर आईजी तैनात हैं।
जब उन्हें पता चला कि 24 घंटे बाद भी पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है तो वे भी हैरान हो गए। बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी ने सोमवार को एप्लीकेशन के साथ ट्वीट किया और कार्रवाई के लिए कहा। मामले को लेकर आईजी डांगी (IG Ratanlal Dangi) ने युवक की अप्लीकेशन ट्वीट करते हुए लिखा कि कुचमन सिटी पुलिस स्टेशन से संबंधित यह अप्लीकेशन मिली है। नई बाइक चोरी होने का मामला है। पीड़ित ने थाने जाकर इसकी अप्लीकेशन दी है, लेकिन सुबह तक एफआईआर नहीं लिखी गई थी। निवेदन है कि मामले में कार्रवाई की जाए। आईजी डांगी ने अपनी ट्वीट में नागौर पुलिस को टैग भी कर दिया।
एक्शन में आई राजस्थान पुलिस
आईजी डांगी के ट्वीट के बाद राजस्थान पुलिस एक्शन में आ गई। सबसे पहले राजस्थान पुलिस हेल्पडेस्क नागौर पुलिस को मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई के लिए लिखा। इसके बाद इस नागौर पुलिस ने ट्वीट किया कि इस संबंध में पुलिस थाना कुचामनसिटी जिला नागौर पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। इस पर आईजी डांगी ने एफआईआर नंबर मांगा जो नागौर पुलिस थाने ने उन्हें तत्काल मुहैया कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और युवक की बाइक 24 घंटे में ही मिल गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- महाराष्ट्र में भीषण एक्सीडेंट; एक झटके में उजड़ गए कई परिवार… मजदूरों से भरी जीप ट्रक से टकराई, 6 महिला और 3 बच्चों समेत 9 की मौत
- सोते हुए मां- तीन बेटियों के सिर बेरहमी से कुचल दिए, सुबह दूध लिया… पिता को चाय भी पिलाई | जयपुर के इस हत्याकांड ने सबको हिला दिया
- 1150 डॉक्टरों की इंटर्नशिप पर उठा ऐसा सवाल, जिसे अब राजस्थान सरकार को जवाब देना होगा | स्टाइपेंड को लेकर चिकित्सक संघ ने खोला मोर्चा
- 1 जुलाई 2022 से अटका डीए, 5 किस्तों पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा दखल; सरकार को अब 6 हफ्ते में करना होगा फैसला
- 75 लाख की टैक्स चोरी का नोटिस, निपटाने के लिए 5 लाख की डील; 3 लाख लेते ETO और CA को ACB ने दबोचा
- भरतपुर की अंडर-23 टीम के लिए 13 सितंबर को ट्रायल, दस्तावेजों की यह शर्तें पूरी करना जरूरी
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक, अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक | विवादित प्रश्नों पर RPSC और उच्च शिक्षा सचिव से जवाब तलब
- PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA ने कसी नकेल
- राजस्थान में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलना हुआ आसान; सरकार ने हटाई जमीन की शर्त, अब सिर्फ इतना कारपेट एरिया जरूरी
