नई दिल्ली
आईसीसी ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार 2015 के वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में विश्व कप मैच खेला था।
टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर से होगा, जबकि फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 45 मुकाबले 7 अलग-अलग शहरों एडिलेड, ब्रिसबेन, जीलोंग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी में होंगे। 2014 का चैम्पियन श्रीलंका 16 अक्टूबर को टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच नामीबिया के खिलाफ खेलेगा।
टूर्नामेंट के पहले 6 दिन 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक टूर्नामेंट के फर्स्ट राउंड के मुकाबले होंगे। उसके बाद 22 अक्टूबर से सुपर 12 के मैच शुरू होंगे। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ ही करेगा। पिछले साल UAE और ओमान में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत ने पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ ही खेला था, जिसमें पहली बार पाकिस्तान ने किसी वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत को शिकस्त दी थी। इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होना है।
वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल सिडनी में 9 नवंबर और दूसरा 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। यह पहला मौका होगा, जब एडिलेड ओवल में वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला होगा। फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगा। यह मुकाबला फ्लड लाइट्स में खेला जाएगा।
आपको बता दें कि पिछला टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत की मेजबानी UAE ओर ओमान में हुआ था। इस वर्ल्ड कप को ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। उसने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।
भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
भारत को सुपर 12 में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और दो क्वालीफायर के साथ ग्रुप-2 में रखा गया है। भारत पूरे टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेलेगा। पहला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ, दूसरा 27 अक्बटूर को ग्रुप-ए के रनर अप के साथ, तीसरा 30 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और टीम अपना चौथा मैच 2 नवंबर को बांग्लादेश और 5वां 6 नवंबर को ग्रुप बी के विनर के साथ होगा।
सुपर 12 के लिए टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप 1 में अभी इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं। वहीं ग्रुप 2 में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश है। इन 8 टीमों के अलावा 4 और टीमें फर्स्ट राउंड के नतीजे के बाद सुपर 12 में पहुंचेगी। सुपर 12 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया का सामना 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 16 अंतर्राष्ट्रीय टीमें 45 मैच खेलेंगी।
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के मुकाबले
भारत बनाम पाकिस्तान, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड- 23 अक्टूबर
भारत बनाम ग्रुप ए उपविजेता, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड- अक्टूबर 27
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पर्थ स्टेडियम- 30 अक्टूबर
भारत बनाम बांग्लादेश, एडिलेड ओवल- 2 नवंबर
भारत बनाम ग्रुप बी की रनर अप टीम, मेलबर्न- 06 नवंबर
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
