सूरत
गुजरात के सूरत शहर में गुरूवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सूरत शहर के इंडस्ट्रियल एरिया सचिन में एक प्रिंटिंग मिल में गैस रिसाव हो गया जिससे छह मजदूरों की जान चली गई। रिसाव मिल के अंदर केमिकल टैंकर से हुआ। रिसाव की चपेट में आकर 20 अन्य मजदूर भी प्रभावीर हुए हैं, जिनमें 8 वेंटिलेटर पर हैं।
मिल के पास एक नाला स्थित है। सुबह-सुबह एक अज्ञात टैंकर चालक उस नाले में जहरीला कैमिकल डाल रहा था। इसी समय जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। इसकी चपेट में मिल के कर्मचारी भी आ गए और लोगों का दम घुटने लगा। यह जानकारी जैसे ही लोगों में पहुंची, अफरा-तफरी मच गई। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक हादसे के सही कारण का अभी पता लगाया जा रहा है। सूरत के सिविल अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर ओंकार चौधरी ने बताया कि 20 मजदूरों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन सभी का इलाज जारी है।
हादसे के समय सो रहे थे मजदूर
सूरत नगर निगम (एसएमसी) के प्रभारी मुख्य दमकल अधिकारी बसंत पारीक ने बताया कि हादसे के समय मजदूर सचिन औद्योगिक क्षेत्र स्थित रंगाई कारखाने में सो रहे थे। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को सुबह करीब चार बजकर 25 मिनट पर घटना की सूचना मिली। जहरीला धुआं सांस लेते समय शरीर में जाने से करीब 25-26 मजदूर बेहोश हो गए थे, यह धुआं कारखाने के पास खड़े एक टैंकर से निकल रहा था।
मृतकों की सूची
- सुल्तान (उम्र 30 वर्ष)
- कालीबेन (उम्र 20 वर्ष)
- सुरेशभाई (उम्र 30 वर्ष)
- अज्ञात युवक (उम्र 35 वर्ष)
- अज्ञात युवक (उम्र 30 वर्ष)
- अज्ञात युवक (उम्र 30 वर्ष)
ये हुए भर्ती
- राजनाथ यादव (उम्र 35 वर्ष)
- रवि भाई (उम्र 18 साल)
- महावीरभाई (उम्र 40 वर्ष)
- सुनीलभाई (उम्र 20 साल)
- अवधेश श्रीराम दुलारे
- प्रजापति (उम्र 30 वर्ष)
- एक अज्ञात युवक (उम्र 30 वर्ष)
- रवींद्रभाई (उम्र 23 साल)
- सतेंद्र पटेल (उम्र 30 वर्ष)
- अज्ञात युवा (उम्र 45 वर्ष)
- एक अज्ञात युवक (उम्र 30 वर्ष)
- एक अज्ञात युवक (उम्र 30 वर्ष)
- एक अज्ञात युवक (उम्र 30 वर्ष)
- श्याम भागवत शर्मा (उम्र 30 वर्ष)
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RAS पंकज ओझा को चार्जशीट, 14 फेसबुक पोस्ट पर घिरे, सरकार ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, अब क्या होगा?
- अब सिर्फ एक स्कैन से खुलेगी थानेदार से लेकर कमिश्नर तक की पूरी कुंडली, जानिए क्या है नया प्लान?
- राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में बड़ा बदलाव: मुख्य सचिव के तीखे तेवर और 669 कॉलेजों के लिए नया फरमान | जानिए अब क्या बदलने वाला है?
- राजस्थान SI भर्ती-2016 में अब बदलेगा पदों का गणित, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 180 दिन में नए सिरे से तय होगी मेरिट और वरिष्ठता
- 12 साल से पति का इंतजार, फिर भी नहीं टूटा सुहाग का विश्वास, अपना घर आश्रम में 212 से अधिक महिला प्रभुजियों ने रखा करवाचौथ व्रत
- सफाई ठेकों के बिल और MB भरवाने का खेल, 65 हजार की रिश्वत लेते विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार
- पढ़ाई और जिंदगी के तनाव से कैसे निपटें छात्राएं? भरतपुर के कन्या महाविद्यालय में मनोचिकित्सक ने बताए जरूरी उपाय
- रंगों से दिया मतदान का संदेश, रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में काजल और राखी ग्रुप ने मारी बाजी
- PNB में FD तोड़कर डकार गए करोड़ों, खाते में बचे सिर्फ 16 रुपये; मैनेजर समेत 5 सस्पेंड | 35 करोड़ के गबन की आशंका
- 10 लाख के बिल का भुगतान अटका, कमीशन के खेल में फंसा JEN, ACB ने 70 हजार लेते दबोचा
