उत्तराखंड में बड़ा हादसा:  खाई में गिरा बेकाबू वाहन, 14 की मौके पर ही मौत; शादी से लौट रहा था परिवार

चम्पावत 

उत्तराखंड  के चम्पावत में मंगलवार एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुखीढांग-रीठा साहिब रोड पर एक मैक्स वाहन असंतुलित हो कर 300 मीटर नीचे खाई में जा गिरा  जिससे 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और एक पांच साल की बच्ची भी शामिल है। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ी खाई में गिर गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर शोक जताया है।

जानकारी के अनुसार कुछ लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। मंगलवार तड़के करीब 3 बजकर 20 मिनट के लगभग मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में 16 लोग सवार थे। इनमें से 14 लोगों के मारे जाने की खबर है। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ-साथ रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अल सुबह वाहन का ड्राइवर ने गाड़ी का संतुलन खो दिया, जिसके चलते वाहन खाई में जा गिरा।

मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है। घायलों में प्रकाश राम (28) पुत्र हरीश राम, निवासी साल विकास खंड पाटी और त्रिलोक राम (42) पुत्र टीका राम, निवासी डाडा ककनई शामिल हैं। इनमें से प्रकाश राम वाहन चालक है।

पालने में आई बेटी पालकी में हुई विदा, जन्म के एक दिन बाद ही अपनों ने छोड़ा, वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में पली-बढ़ी, अधिवक्ता बनी

रेलवे के नौ अफसरों के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, शुरू की जांच, जानें क्या है मामला

देश की ऐसी जगह जहां भारतीयों की No Entry, विदेशियों का होता है Welcome

छठा फेरा पूरा होते ही आई ऐसी खबर कि रोक दी शादी, बिना दुल्हन लौटा गई बारात, जानिए ऐसा क्या हुआ

हिंदू प्रतीक ‘स्वास्तिक’ पर कनाडा में बवाल, सरकार कर रही बैन करने की तैयारी, जानें क्या है मामला

महाशिवरात्रि कब है? जानिए व्रत तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और 4 पहर की पूजा का सही समय