इंदौर
मध्यप्रदेश के इंदौर में स्कीम नंबर 54 स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 16 जुलाई को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के मात्र 12 घंटे में ही पर्दाफाश हो गया। लुटेरा एक रिटायर्ड फौजी निकला।जिसे आर्मी ने शराबखोरी और स्वास्थ्य कारणों से निकाल दिया था। बाद में वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगा। रिटायर्ड फौजी ने बैंक कर्मी से मिलकर लूट की योजना बनाई थी।
सीसीटीवी फुटेज में मिली हरी बाइक का पीछा करते पुलिस जब तक उसके घर पहुंचती तब तक वह फरार हो चुका था, लेकिन उसके घर से पुलिस ने लूट के करीब चार लाख रुपए, बंदूक, बैग और बाइक जब्त कर ली। लूट की इस वारदात में उसके साथ और कौन-कौन शामिल था; इसका अभी पता नहीं लग सका है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड अरूण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अरूण सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है और वर्तमान में इंदौर के हीरानगर इलाके में किराए पर रहता था। हालांकि पुलिस ने अभी तक उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की। पुलिस को बैंक के कर्मचारी पर भी शक है। उससे पूछताछ की जा रही है।
आपको बता दें कि कल मंगलवार को शाम करीब साढ़े चार बजे दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक में घुसे एक लुटेरे ने फिल्मी स्टाइल में बंदूक से फायरिंग कर महज तीन मिनट के अंदर 6 लाख 65 हजार रुपए लूट लिए थे और फरार हो गया था। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में लगाई गईं तो थानेदार अनिल गौतम ने आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के साथ सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किए। बैंक के अंदर मिले सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा था, लेकिन उसने जहां बाइक पार्क की थी, वहां के कैमरे में उसकी बाइक का हरा रंग फुटेज में आ गया।
पुलिस इसके बाद लगातार कैमरे चेक करती रही और करीब 1100 सीसीटीवी फुटेज देखकर श्याम नगर पहुंची, जहां आरोपी के घर के बाहर हरे रंग की बाइक खड़ी मिली तो पता चला कि एक घर में एक गार्ड रहता है, जो बंदूक भी रखता है। पुलिस ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया तो गार्ड की पत्नी ने बताया कि उसका पति कुछ देर के लिए आकर जल्दी में कहीं गया है। पुलिस ने अंदर जाकर तलाशी ली तो पंजाब नेशनल बैंक की सील लगे 6 लाख के नोट और बैग मिल गया। इसके साथ ही 315 बोर की बंदूक भी मिल गई। लूट के दौरान पहने आर्मी वाले जूते भी मिल गए। लुटेरे का नाम अरुण सिंह है। बैंक और आरोपी के घर के बीच करीब आठ किलोमीटर की दूरी है। वह मेनगांव इटावा (यूपी) का रहने वाला है। पुलिस अब मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसका पीछा कर रही है।
पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने बताया कि बैंक लूटने वालाअरुण कुमार सिंह रिटायर फौजी है। 1999 से 2006 तक सेना में रह चुका है। शराबखोरी और स्वास्थ्य के कारणों से अरुण को सेना से बाहर कर दिया था। इसके बाद अरुण सिंह सिक्योरिटी गार्ड बन गया। वह बैंक ऑफ इंडिया की पलासिया ब्रांच पर भी नौकरी कर चुका है। इसी वजह से उसे बैंक की गतिविधियों के बारे में जानकारी थी। आरोपी वारदात वाले पंजाब नेशनल बैंक के पास ही डेढ़ साल से गोल्ड माइन ज्वेलर्स पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की। वहां उसे पता था कि बैंक में कोई गार्ड नहीं है। उसके बाद उसने रैकी शुरू कर दी थी। पुलिस के मुताबिक बैंक लूटने के बाद आरोपी ने सबसे पहले कर्ज के पैसे चुकाए। इसी पैसे से अरुण सिंह की पत्नी ने लोटस शोरूम से 50 हजार रुपए की टीवी खरीदी और फिर फरार हो गया था।
नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
यूपी में शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस पर रोक | शिक्षकों के विरोध के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला
बिहार में भीषण एक्सीडेंट, बेकाबू स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
सीएम भजनलाल शर्मा के पिता बाथरूम में फिसले, हड्डी टूटी
खाते से 15 दिन में तीन लाख बार लेनदेन, बैंक अफसर रह गए दंग | पुलिस के हवाले किया खाताधारक
RJS Prelims Result 2024: RJS प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, इतनी गई कट ऑफ | जानें कब होगी मेंस
पीएनबी के तीन अफसरों ने की गजब की धोखाधड़ी, पुलिस में मामला दर्ज
इस यूनिवर्सिटी में निकली प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती | इस डेट तक करें अप्लाई
राजस्थान से चलने वाली इन महत्वपूर्ण रेलगाड़ियों में बढ़ाए गए सामान्य श्रेणी के कोच
25 जून ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित, केंद्र का ऐलान; नोटिफिकेशन जारी | 1975 में इसी दिन लगा था आपातकाल
Good News: बजट से पहले केंद्र सरकार का तोहफा, EPF रेट को किया नोटिफाई | इतना मिलेगा ब्याज
सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 536 पदों पर होगी भर्ती, आयोग को भेजी अभ्यर्थना
राजस्थान हाईकोर्ट में जिला जज के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, इस डेट तक कर दें अप्लाई | जानें डिटेल
OMG! काम का प्रेशर नहीं झेल पाया तो रोबोट ने कर लिया सुसाइड
सरकारी कर्मचारियों के काम की खबर, सरकार ने GPF को लेकर किया ये ऐलान
CGHS कार्ड को लेकर आई बड़ी अपडेट, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अब ये काम कर दिया अनिवार्य
सरकार ने पेंशन को लेकर बदला ये बड़ा नियम, EPFO के लाखों सदस्यों को मिली बड़ी राहत
सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, बंद हुआ ये चार्ज, बढ़ जाएगी इन-हैंड सैलरी
Good News: राजस्थान में कर्मचारियों का बढ़ा DA, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
