स्टेशन पर ACB की दबिश: इंजीनियर रंगे हाथों गिरफ्तार | 3.70 लाख की रकम ने खोली पोल

करौली (Karauli) में ACB ने अंता नगरपालिका के इंजीनियर को 3.70 लाख रुपये के साथ पकड़ा, रिश्वतखोरी के बड़े नेटवर्क की जांच शुरू।

करौली 

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की सटीक प्लानिंग ने एक बार फिर बड़ा खुलासा कर दिया। बारां जिले की अंता नगरपालिका में तैनात सहायक अभियंता महेंद्र सिंह जाटव को हिंडौन सिटी रेलवे स्टेशन पर उस वक्त पकड़ लिया गया, जब वह ट्रेन से उतरकर करौली की ओर निकलने की तैयारी में था।

सूचना पहले से थी कि मामला सिर्फ सफर का नहीं, ‘रकम के खेल’ का है। टीम ने स्टेशन पर नजर रखी और जैसे ही अधिकारी ऑटो में बैठा, घेराबंदी कर दी। तलाशी में बैग से 500-500 के नोटों की गड्डियां निकलीं—कुल 3.70 लाख रुपये।

सुबह की सैर पर निकले वकील को सरेआम भून डाला | CCTV में कैद खौफनाक कत्लकांड

सबसे अहम बात ये रही कि इतनी बड़ी रकम के बारे में अधिकारी कोई ठोस जवाब नहीं दे सका। यहीं से मामला साफ हो गया और ACB ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। ACB को पुख्ता सूचना मिली थी कि आरोपी विभिन्न कामों के बदले रिश्वत की राशि इकट्ठा कर बारां से करौली अपने घर ला रहा है, जिसके बाद पूरी कार्रवाई की प्लानिंग की गई।

प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह रकम नगरपालिका के कामों के बदले जुटाई गई थी। महेंद्र सिंह जाटव के पास सहायक अभियंता के साथ अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी था, जिससे उसके अधिकार और दायरा दोनों बढ़े हुए थे।

सीनियरिटी का खेल अब खत्म | रेलवे बोर्ड का नया फॉर्मूला लागू, प्रमोशन का पूरा गणित बदला

अब ACB की जांच इस बात पर टिकी है कि यह रकम किन-किन सौदों का हिस्सा है और इस पूरे नेटवर्क में और कौन लोग जुड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह पहला मामला नहीं है जब अधिकारी का नाम इस तरह की चर्चाओं में आया हो।

पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की गई और टीम ने बिना किसी चूक के ऑपरेशन को अंजाम दिया। फिलहाल पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और चेहरे सामने आ सकते हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

रेल पटरियों पर अब ‘स्मार्ट पहरा’ | हल्के कॉम्पोजिट स्लीपर और AI निगरानी से बदलेगा ट्रेन सफर

तीन-तीन जन्मतिथि, तीन बार 10वीं… दस्तावेज़ों की जांच में फंसा ‘मोनू’ | कोर्ट के आदेश पर FIR

ट्रांसफर की आहट से शिक्षक जगत में हलचल | शिक्षा मंत्री बोले—अब सेकंड ग्रेड टीचर्स की बारी

सरकारी अफसरों पर यूं ही नहीं दर्ज होगी FIR | हाईकोर्ट ने कहा—पहले सुनवाई, फिर वरिष्ठ की रिपोर्ट… तभी आगे बढ़ेगा मुकदमा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।