कुशीनगर
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कसया थाने के कुड़वा दिलीपनगर गोपाल टोले सेदिल को दहला देनी वाली खबर आ रही है। यहां एक शराबी पति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया। पत्नी और तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर है। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद एसपी सचिंद्र पटेल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार आरोपी जितेंद्र का कुछ दिन पूर्व अपनी पत्नी लीलावती से विवाद हुआ था जिसके कारण लीलावती बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। कुछ दिन पूर्व जितेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों को मायके से लेकर घर आया था। इसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया।
जितेंद्र राजगीर मिस्त्री है और उसकी शराब पीने की लत से पूरा परिवार परेशान था। आर्थिक तंगी के बीच जितेंद्र का शराब पीना पूरे परिवार पर भारी पड़ रहा था। जितेंद्र की पत्नी लीलावती शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद करती थी। कुछ दिन पूर्व जितेंद्र और लीलावती में एक फिर विवाद हुआ जिससे नाराज होकर लीलावती अपने मायके चली गई। रक्षाबंधन के एक दिन पहले जितेंद्र भी अपनी ससुराल पहुंचा और शराब ना पीने का वायदा करके अपनी पत्नी लीलावती को लेकर घर आ गया। कुछ दिन तो ठीक-ठाक रहा लेकिन फिर वाह शराब पीने लगा जिसको लेकर लीलावती और उसके बीच झगड़ा हुआ।
बीती रात जितेंद्र मछली लेकर आया था अपनी पत्नी और तीन बच्चों को खाना खिलाया और फिर सब सोने चले गए। उसके बाद दोपहर तक उसके घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों ने जितेंद्र और उसके बच्चों का नाम लेकर बुलाया लेकिन कोई हरकत नहीं हुई जिसके बाद पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाने पर तख्ते पर तीन बच्चे 8 वर्षीय आकाश, 6 वर्षीय विकास और 4 वर्षीय निखिल पड़ा हुआ था जिनका बड़ी बेदर्दी से गला रेता गया था। थोड़ी दूर पर लीलावती भी मृत पड़ी थी। जितेंद्र भी बेसुध पड़ा था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया. बाद में पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नशीला पदार्थ खाने वाले जितेंद्र को हायर मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है बाकी बिंदुओं पर जांच चल रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘तेल का नया बादशाह’ | होर्मुज संकट के बीच भारत का सहारा बना वेनेजुएला, सऊदी-अमेरिका दोनों पीछे छूटे
- अब पेंशन के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं | भजनलाल कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को राहत… साथ ही उद्योग, बिजली और गांवों पर भी मेगा प्लान, जानें और क्या हुए फैसले
- ‘खजाना खुल गया’ | RBI ने सरकार को दिया 2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डिविडेंड, मिडिल ईस्ट संकट के बीच मिली बड़ी आर्थिक ताकत
- ‘गौरैया के लिए घर, धरती के लिए जंग’ | भरतपुर में जैव विविधता दिवस पर छात्रों ने उठाई पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी
- 30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’
- ‘धरती बचानी है तो जैव विविधता बचाइए’ | उदयपुर में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, विद्यार्थियों ने ली शपथ
- अटेंडेंस बढ़ाने के नाम पर 20 हजार की ‘डील’ | ACB ने यूनिवर्सिटी के अंदर बिछाया जाल, दो प्रोफेसर रंगे हाथ दबोचे
- भरतपुर हैंडबॉल टीम का चयन पूरा: सब-जूनियर वर्ग में शिशु एकेडमी, जिला स्कूल और गैलेक्सी स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा
