आगरा
उत्तर प्रदेश (UP) के आगरा (Agra) जिले में सोल फैक्ट्री के मालिक की उनके ही ऑफिस में गला रेतकर बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी गई। वे बीती रात अपने कार्यालय में ही सो गए थे। घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब दस बजेउस उस समय हुई जब फैक्ट्री पहुंचे कारीगरों ने उनकी लाश को खून से लथपथ देखा। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
थाना सिकंदरा के इंड्रस्ट्रियल एरिया में एफ-53 साइट पर फिरोजाबाद (Firozabad) के रहने वाले संजीव गुप्ता पुत्र स्व. त्रिलोकीचंद गुप्ता की सोल फैक्ट्री है। बताया गया है कि शनिवार रात वे फैक्ट्री के ऑफिस में ही रुक गए थे। एक कर्मचारी भी फैक्टरी में ही रुका हुआ था। सोमवार सुबह जब संजीव गुप्ता बहुत देर तक ऑफिस से बाहर नहीं निकले तो कर्मचारी ऑफिस में गया। वहां संजीव गुप्ता की खून से लथपथ लाश को देख उसके पसीने छूट गए। उसने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ संजीव गुप्ता के परिवार के लोग भी फैक्टरी पहुंच गए।
फैक्ट्री में उनके मामा का लड़का रीतेश गुप्ता निवासी औरैया भी पार्टनर था। बताया गया है कि कुछ दिनों से दोनों पार्टनरों के बीच विवाद भी चल रहा था। लेकिन वारदात को अंजाम किसने दिया ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस हत्याकांड में किसी नजदीकी का हाथ मान रही है। पुलिस का मानना है कि हत्या करने वालों की संख्या एक से अधिक हो सकती है।
मृतक संजय गुप्ता के बहनोई मनोज ने बताया कि संजय गुप्ता अपने पुत्र विभू के साथ फैक्ट्री संभालते थे। सोमवार से शनिवार तक वे फैक्ट्री में ही सोते थे औऱ शनिवार को अपने घर फिरोजाबाद जाते थे। लेकिन इस बार शनिवार को उन्होंने बेटे को तो भेज दिया लेकिन खुद घर नहीं गए थे। रविवार की रात वह फैक्ट्री के भूतल पर बने ऑफिस में सो गए थे, जबकि चौकीदार पहली मंजिल में सो रहा था। सुबह फैक्ट्री में काम करने के लिए कारीगर पहुंचे तो चौकीदार गेट खोलने के लिए नीचे आया। उसने फैक्ट्री कार्यालय में झांककर देखा तो संजय का शव खून से लथपथ पड़ा था। फैक्ट्री के कारीगरों ने तत्काल संजय गुप्ता के परिवारीजनों को फोन पर सूचना दी।
‘नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
सरकारी बैंकों में नहीं घटेगी हिस्सेदारी | लोकसभा में बैंकिंग लॉ अमेंडमेंड बिल पेश
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, SSC ने जारी किया नोटिफिकेशन
इस यूनिवर्सिटी में निकली प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती | इस डेट तक करें अप्लाई
सरकारी कर्मचारियों के काम की खबर, सरकार ने GPF को लेकर किया ये ऐलान
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
