आगरा
आगरा में लोहामंडी क्षेत्र में रविवार देर रात RSS कार्यालय पर समुदाय विशेष के युवकों द्वारा किए गए हमले के बाद पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी जारी है। इस हमले में आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए थे। इनमें से दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
RSS कार्यालय पर शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों ने टोकने पर हमला बोला था। पुलिस ने मामले में 60 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब इनके खिलाफ गैंगस्टर और NSA के तहत कार्रवाई होगी।
BJP नेताओं का आरोप है कि काफी समय से कार्यालय के बाहर राधा कृष्ण मंदिर के आगे समुदाय विशेष के लोग रोजाना शराब पी कर हंगामा करते थे। रविवार को भी कार्यालय और मंदिर के बाहर अवांछनीय तत्व शराब और मांस का सेवन और गाली गलौज कर रहे थे।
कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ता ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वो लोग वापस लौट गए और फिर 50 से 70 के लगभग लोगों ने एक साथ हमला बोल दिया। कार्यालय में रखी भारत माता की तस्वीर तोड़ने के साथ लोगों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद विकास गुप्ता और शिवम कुमार गंभीर घायल हुए हैं। नरेंद्र, शक्तिमान, निशांत, कृष्ण को भी चोट आई हैं। सूचना मिलते ही कार्यालय पर फोर्स तैनात कर दिया गया है।
चार घंटे थाने पर चला हंगामा
इस हमले के बाद रात में 4 घंटे तक भाजपा और संघ के पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया। भाजपा के विधायक योगेंद्र उपाध्याय, महेश गोयल और पुरुषोत्तम खंडेलवाल के साथ सैकड़ों ने थाना लोहामंडी का घेराव कर लिया। SSP सुधीर कुमार ने मौके पर पहुंच कर सबको समझा बुझा कर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। SSP ने कहा कि आरोपियों पर गैंगस्टर, NSA और डकैती की धाराएं भी लगाई जाएंगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- दौसा: ख्वाजा सूफ़ी हकीमुद्दीन शाह के 42वें उर्स में अमन और मोहब्बत की दुआएं | मीलाद, कव्वाली और लंगर में उमड़ा आस्ताना, आज होगा कुल की रस्म
- महारानी श्री जया कॉलेज में विचारों की उड़ान | ‘विकसित भारत 2047’ और ‘आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित
- महिला कॉलेज में साइबर सुरक्षा पर खास व्याख्यान | छात्राओं को दी गई ऑनलाइन सुरक्षा और यातायात नियमों की व्यावहारिक जानकारी
- भुसावर: पंगत में बैठाकर अन्नकूट प्रसादी का किया वितरण
- सर्दियों की दस्तक के साथ भरतपुर चहका | केवलादेव में लौटी ब्राह्मणी बतखों की टोलियाँ, खेतों-तालाबों पर सुनाई देने लगीं पंखों की सरसराहट
- स्टार्टअप से रोजगार तक का रास्ता | भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को दिया गया मार्गदर्शन
- दौसा में सूफ़ी रूहानियत का रंग | हज़रत ख़्वाजा सूफ़ी हकीमुद्दीन शाह के 42वें उर्स की चादरपोशी से आगाज़नगाड़ों, नात और कव्वाली की महफ़िलें—जायरीन उमड़ने लगे
- ₹24 हज़ार की जगह सिर्फ ₹5 हज़ार! | आयुष्मान मित्रों के शोषण पर डीएमए इंडिया का बड़ा आरोप ‘यह बंधुआ मजदूरी है, मानवाधिकारों का उल्लंघन’—चंडीगढ़ में शिकायत दर्ज
- एक सुर, एक समय, एक तिरंगा भाव | उदयपुर में ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन से गूंजा महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय परिसर
- जयपुर में वकीलों का हंगामा | आदर्श नगर थाने पर अवैध हिरासत और मारपीट का आरोप, हेड कांस्टेबल सस्पेंड, एएसपी जांच के बाद शांत हुआ मामला
