सरकारी महाविद्यालयों में प्राचार्यों के खाली पदों को भरने का रास्ता साफ़ होने के बाद अब चयनित प्राचार्यों की सूची भी सामने आ गई है। इसके लिए 29 जनवरी को चयन समिति की बैठक हुई थी। इसमें 218 कॉलेज शिक्षकों को प्राचार्य पद के योग्य पाया गया। इसके बाद इनके चयन पर बैठक में मुहर लगा दी गई।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के अनेक सरकारी महाविद्यालय लम्बे अरसे से बिना प्राचार्य के ही चल रहे थे। इससे उनका प्रशासनिक और शैक्षिणिक कार्य प्रभावित हो रहा था। अब इन कॉलेजों को स्थाई प्रिंसिपल मिल जाने से इन समस्याओं से निजात मिल जाएगी। वर्ष 2018-19 के लिए 126 शिक्षक प्राचार्य पद हेतु चयनित किए गए हैं जबकि वर्ष 2019-20 के लिए 92 शिक्षकों को प्राचार्य पद हेतु योग्य पाया गया है।