भरतपुर में स्कूटी पर जा रही महिला की गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए बदमाश वारदात के बाद हुए फरार

नदबई (भरतपुर)

भरतपुर जिले के नदबई में कासगंज रोड पर शनिवार को स्कूटी पर जा रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए दो बदमाश हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। महिला को नदबई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सुबह बारात लौटी, रात में भाई ने दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के 5 लोगों फरसे से काट डाला, फिर खुद को गोली से उड़ा लिया

महिला की पहचान सुधा चौधरी के रूप में हुई है महिला का पति पुष्पेंद्र सीआरपीएफ में जवान थे। जिनका एक साल पहले निधन हो चुका है। हत्या की वारदात को नदबई कस्बे में शनिवार शाम 4.45 बजे उस समय अंजाम दिया गया जब वह अपने बेटे अनुराग (17) के साथ स्कूटी से जा रही थी। बदमाशों की गोली को एक कंधे पर और दूसरी कमर से नीचे लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में बेटा बाल-बाल बच गया।

पुलिस के अनुसार वारदात कासगंज रोड स्थित मंदिर के पास हुई। स्कूटी बेटा चला रहा था। सुधा पीछे बैठी थीं। इस दौरान सामने से बाइक पर दो युवक आए। स्कूटी पास से निकलते ही युवकों ने सुधा पर फायरिंग कर दी। एक गोली कंधे से होती हुई हार्ट तक पहुंच गई। बताया गया कि सुधा चौधरी का भरतपुर में पार्टनरशिप में ऑक्सीजन गैस का प्लांट है।

प्रॉपर्टी को लेकर विवाद
सुधा रोजाना बस से प्लांट पर आया-जाया करती थी। शनिवार को भी सुधा भरतपुर से बस से 3.30 बजे नदबई बस स्टैंड पहुंची थी। बस स्टैंड पहुंचने से पहले उसने बेटे अनुराग (17) को फोन कर बस स्टैंड से घर तक लाने के लिए स्कूटी लेकर बुला लिया था। बस स्टैंड से कासगंज रोड पर दोनों घर जा रहे थे। इस दौरान वारदात हो गई। पुलिस के अनुसार सुधा और उसके पति के परिवार के बीच फंड और प्रॉपर्टी को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। आशंका है कि उसी को लेकर हत्या की गई है।

——————–

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

सुबह बारात लौटी, रात में भाई ने दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के 5 लोगों फरसे से काट डाला, फिर खुद को गोली से उड़ा लिया

देर से आने वाले रेलवे के अफसरों और कर्मचारियों पर शिकंजा, अब उठाया जाएगा ये सख्त कदम | रेलवे बोर्ड ने जारी किए नए आदेश

इस बार रिटायर्ड कर्मचारियों को भी मिल सकता है दिवाली का बोनस | सरकार और पेंशनर्स नेताओं के बीच बनी सहमति, जानिए मीटिंग की अन्य खास बातें

RRC Recruitment 2023: रेलवे में 3624 पदों पर होगी भर्ती, जारी हुआ नोटिफिकेशन | इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

केंद्र सरकार ने खारिज की कर्मचारियों को न्यूनतम पेंशन देने की बात, OPS को लेकर दिया ये जवाब

जज ने पूछे तीखे सवाल तो इतना भड़का आरोपी कि खरीद लाया कुदाल और फिर ये कर डाला…

असिस्टेंट प्रोफेसर के 1913 पदों पर होगी भर्ती, जारी हुआ नोटिफिकेशन | यहां देखिए डिटेल

मंत्रालयिक कर्मचारियों को मिलेगा हड़ताल अवधि का उपार्जित अवकाश, आदेश जारी