सुबह बारात लौटी, रात में भाई ने दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के 5 लोगों को फरसे से काट डाला, फिर खुद को गोली से उड़ा लिया

मैनपुरी 

इस समय उत्तरप्रदेश के मैनपुरी से बहुत ही दिल दहला देने वाली ख़बर आ रही है जहां शुक्रवार सुबह बारात लौटी थी और इसी दिन आधी रात के बाद करीब दो बजे बड़े भाई ने दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के पांच लोगों को फरसे से बुरी तरह से काट डाला। और इसके बाद खुद ने गोली से उड़ा लिया। जिस समय उसने लाशों का ढेर बिछाया उस समय परिवार के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। हत्यारे ने अपनी पत्नी और मामी को भी बुरी तरह जख्मी कर दिया पर। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

इस बार रिटायर्ड कर्मचारियों को भी मिल सकता है दिवाली का बोनस | सरकार और पेंशनर्स नेताओं के बीच बनी सहमति, जानिए मीटिंग की अन्य खास बातें

घटना मैनपुरी के अरसारा गांव की है। 6 लोगों की मौत की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी ने सबसे पहले छत पर दूल्हा और दुल्हन की हत्या की। उसने दुल्हन के चेहरे को फरसे से काट दिया। इसी चारपाई पर दूल्हा-दुल्हन छत पर सोए थे। घटना की सूचना पर SP विनोद कुमार, IG के साथ कई बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव इधर-उधर बिखरे पड़े थे। किसी का गला कटा था, तो किसी के सिर पर गहरे घा‌व थे।

पुलिस के अनुसार, गांव के निवासी 30 वर्षीय शिववीर पुत्र सुभाष यादव ने देर रात इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक शिववीर के छोटे भाई 23 वर्षीय सोनू यादव की बारात इटावा से गंगापुरा गई थी। शुक्रवार को ही बारात वापस लौट कर आई थी। और शुक्रवार की आधी रात के बाद करीब दो बजे  शिववीर ने सबसे पहले छत पर दूल्हा और दुल्हन की हत्या की। उसने दुल्हन के चेहरे को फरसे से काट दिया। इसी चारपाई पर दूल्हा-दुल्हन छत पर सोए थे।  इसके बाद उसने एक-एक कर परिवार के तीन अन्य सदस्यों की हत्या कर दी। उसने छोटे भाई सोनू (दूल्हा), उसकी पत्नी (दुल्हन) के अलावा छोटे भाई अभिषेक, बहनोई सौरव पुत्र रामकृष्ण यादव निवासी हवेलिया थाना किशनी, फिरोजाबाद से आए दोस्त दीपक की काटकर हत्या कर दी।

हत्या के आरोपी शिववीर के पिता सुभाष चंद्र ने बताया कि शिववीर किशनी में सरकारी अस्पताल के बाहर फोटो स्टेट की दुकान चलाता था। उसके छोटे भाई सोनू की दुल्हन कल आई थी। सारे रिश्तेदार भी घर पर ही थे।  “रात में सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे। दूल्हा सोनू और दुल्हन छत पर चारपाई पर सोए थे। पास में ही छोटा बेटा भुल्लन (22), बहनोई सौरव और सोनू का दोस्त फिरोजाबाद निवासी दीपक (20) भी सोए थे। शिववीर को रात में अचानक पता नहीं क्या हुआ। उसने फरसा लेकर सभी को काटना शुरू कर दिया।”

पिता ने बताया, इसके बाद वह घर के नीचे आया, तब तक हम लोग उठ गए थे। वह अपने कमरे में गया। अपनी पत्नी डौली और मामी सुषमा पर भी जानलेवा हमला किया। वहां पर मैं पहुंचा, तो रोकने की कोशिश की।”पिता ने कहा कि इसके बाद सुभाष चंद्र ने शोर मचाया। वह चिल्लाते हुए घर के बाहर भागे। इतने में शिववीर डर गया। फिर वह दोबारा अपने कमरे में गया। तमंचे से गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

मेरे सामने ही भागकर गया, खुद को गोली मार ली
हत्यारोपी की पत्नी डॉली ने बताया, “कल रात तक सब लोग खुश थे। रात में खाना खाकर सब कोई सो गया था। रात में किसी समय मेरी नींद खुली, तो बच्चे को दूध पिलाने लगी। तभी शिववीर हाथ में बांके (फरसा) लेकर आया और मेरे ऊपर हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर मामी और पिताजी आए, तो उन पर भी वार किया। फिर डर कर भागने लगा। वह घर के बाहर दौड़कर गया, वहीं पर खुद को गोली मार ली। मेरे सामने ही उसने आत्महत्या कर लिया।”

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

इस बार रिटायर्ड कर्मचारियों को भी मिल सकता है दिवाली का बोनस | सरकार और पेंशनर्स नेताओं के बीच बनी सहमति, जानिए मीटिंग की अन्य खास बातें

RRC Recruitment 2023: रेलवे में 3624 पदों पर होगी भर्ती, जारी हुआ नोटिफिकेशन | इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

केंद्र सरकार ने खारिज की कर्मचारियों को न्यूनतम पेंशन देने की बात, OPS को लेकर दिया ये जवाब

जज ने पूछे तीखे सवाल तो इतना भड़का आरोपी कि खरीद लाया कुदाल और फिर ये कर डाला…

असिस्टेंट प्रोफेसर के 1913 पदों पर होगी भर्ती, जारी हुआ नोटिफिकेशन | यहां देखिए डिटेल

मंत्रालयिक कर्मचारियों को मिलेगा हड़ताल अवधि का उपार्जित अवकाश, आदेश जारी