भरतपुर में महिला ने किया सुसाइड, आई लव यू दीपक जी लिखकर फंदे पर झूल गई

भरतपुर 

भरतपुर में इक्कीस साल की एक विवाहिता ने सोमवार दोपहर को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। महिला ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें लिखा है- आई लव यू दीपक जी।

सुसाइड का यह मामला भरतपुर के सेवर थाने के गांव गुंडवा का है जहां इस मृतका का पीहर है। यह महिला  पिछले करीब डेढ़ महीने से पीहर में रह रही थी। विवाहिता ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने पति को बेकसूर बताया है। जबकि ननद, जेठ व अन्य को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया है।

मृतका का नाम आरती सिंह (21) है जिसकी शादी करीब एक साल पहले दीपक पुत्र जगदीश निवासी सूरज कुंड छाता जिला मथुरा के साथ 30 अप्रेल 2021 को हुई थी। बताया गया कि मृतका आरती सिंह के शादी के कुछ दिन बाद बीमार होने पर ससुरालीजनों ने उसका उपचार नहीं कराया और परेशान करने लगे। ससुरालीजनों की  प्रताड़ना के बाद उसके पिता उसे होली से कुछ दिन पहले ही साथ लेकर आए थे।

मृतका के पिता ने  ससुरालीजन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इस पर वह बेटी को साथ लेकर गुंडवा आ गए। तभी से  आरती पीहर में ही रह रही थी। इस कारण वह अवसाद में भी चल रही थी। पिता ने उसका इलाज भी कराया था। सोमवार दोपहर को उसने पंखे पर फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। प्रकरण की जांच सीओ ग्रामीण सत्यप्रकाश को सौंपी गई है। परिवाद के बाद दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

सुसाइड नोट में यह लिखा
मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा है कि…मेरे मरने का जिम्मेदार घर में से कोई नहीं है। मुझे मरने पर मजबूर मेरी ननद ने किया है। मेरी और मेरे पति की लड़ाई करा दी और मुझे ससुराल से भगा दिया। मुझे और घर वालों को गालियां दी। मेरी सब चीज, कपड़े छीन लिए। फोन पर धमकी दी कि अब तुझको ससुराल नहीं आने दूंगी। इसमें मेरे पति का कोई दोष नहीं है। उसने तो बहन के कहने पर मुझसे झगड़ा किया। मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी ननद सोना, ओमप्रकाश, मुझसे कोई गल्ती हुई है तो माफी कर देना। मैं मेरी पति से बहुत प्यार करती हूं और मरने के बाद भी करती रहूंगी। आई लव यू दीपकजी।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के इन तीन भत्तों में होगा इजाफा

राजस्थान: 32 लाख रुपयों से भरा ATM उखाड़ ले गए बदमाश

कोर्ट का वरिष्ठ लिपिक वकील से घूस लेते हुए गिरफ्तार, जानिए क्या था मामला

बैंक के अंदर नमाज और इफ्तारी, प्रशासन बोला; जांच कराएंगे

हरियाणा: 17.36 लाख कैश से भरा ATM उखाड़ ले गए बदमाश

बड़ी खबर: जयपुर के जौहरियों के साढ़े सात करोड़ के हीरे चोरी

इस दिन लगेगा साल का पहला ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

देश को तीन महीने में मिलेंगे 3 CJI, जानिए कौन-कौन बनेंगे

राजस्थान कांग्रेस में फिर तल्खी की आहट: गहलोत बोले- मेरा इस्तीफ़ा परमानेंट सोनिया गांधी के पास, जानिए ऐसा क्या हुआ

BOB: बैंक ऑफ बड़ौदा ने घटाई होम लोन पर ब्याज दरें, अब इतना सस्ता मिलेगा कर्ज

EPFO: बढ़ सकती है EPF के लिए सैलरी लिमिट, कमेटी ने सरकार को भेजा ये प्रस्ताव

रेलवे के इन कर्मचारियों पर मंडराया संकट, सरेंडर किए जाएंगे पद, रेलवे बोला; गैर जरूरी हैं ये पद, जानिए क्या है पूरा प्लान

अद्भुत ग्रन्थ ‘राघवयादवीयम्’ उल्टा पढ़ें तो कृष्णकथा और सीधे पढ़ें तो रामकथा